18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालऋषिपुरम में शराब दुकान के विरोध में रहवासियों का फूटा गुस्सा, 5...

ऋषिपुरम में शराब दुकान के विरोध में रहवासियों का फूटा गुस्सा, 5 दिन में दुकान नहीं हटने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

Published on

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी स्थित ऋषिपुरम में शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर चल रहा विवाद अब गरमाता जा रहा है। 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में स्थानीय रहवासी पिछले 26 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए रहवासियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि अगले 5 दिनों के भीतर इस ठेके को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। रहवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान होने के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो गया है।

स्थानीय निवासी रमन तिवारी ने बताया कि दुकान के आसपास दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का वातावरण बन गया है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि शराबियों के कारण यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं और आए दिन होने वाले विवादों व आपराधिक गतिविधियों ने आम नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है।

गौरतलब है कि यह विरोध पिछले एक साल से जारी है। रहवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी दुकान खुलने का कड़ा विरोध किया गया था, लेकिन आबकारी विभाग ने जनभावनाओं को दरकिनार करते हुए दुकान को यहीं संचालित होने दिया। 26 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे रहवासियों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उनकी बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो चुकी है और यदि 5 दिन में समाधान नहीं निकला तो ऋषिपुरम का यह विरोध एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लेगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...