10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालशिवराज सिंह बोले- 10 तारीख को खाते में आएगा पैसा, लाडली बहनों...

शिवराज सिंह बोले- 10 तारीख को खाते में आएगा पैसा, लाडली बहनों का जवाब सुन सभी हंसने लगे

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर जिले के भेरुंदा पहुंचे. यहां उन्होंने रोड स्वीपिंग और स्काई लिफ्ट का लोकार्पण किया. इस दौरान शिवराज ने लाडली बहनों को संबोधित किया. साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि लाडली बहनों को लखपति बहना बनाने का अभियान हर हाल में चलाएंगे. लाडली बहनों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों चिंता मत करना, 10 तारीख को लाडली बहनों के खाते में पैसा आएगा. बहन-भाई का रिश्ता विश्वास का होता है. इसकी डोर कभी टूटेगी नहीं. उन्होंने लाडली बहनों के सिर पर हाथ रखा और गले लगाया.

‘इसकी डोर जीवन की डोर के साथ ही टूटेगी’
इस दौरान लाडली बहनों ने कहा कि हमें पैसा नहीं आप चाहिए. ये सुनकर मंच पर मौजूद सभी नेता मुस्कुराते नजर आए. शिवराज सिंह भी हंसते दिखे. उन्होंने कहा, मैं अपनी बहनों का सौतेला नहीं सगा भाई हूं. बहन-भाई का रिश्ता विश्वास का होता है. इसकी डोर जीवन की डोर के साथ ही टूटेगी.

‘उसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भांजे-भांजियों के लिए सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं. गरीबों के बच्चे उसमें पढ़ेंगे. क्षेत्र का विकास लगातार होगा. सबकी सेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा. मैं नेता की तरह नहीं, परिवार की तरह आप सबका ध्यान रखूंगा.इससे पहले जिले के रेहटी में संबोधन में कहा, मेरा लक्ष्य लाडली बहनों को लखपति बनाना है. उसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सम्मान किया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...