13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दतिया के पिताम्बरा शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर शुरू...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दतिया के पिताम्बरा शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर शुरू किया चार दिवसीय दौरा

Published on

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज अपने निर्धारित 4 दिवसीय दौरे के तहत दौरे के प्रथम दिवस झांसी पहुंचे जहां झांसी रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। पटवारी झांसी से कार द्वारा दतिया पहुंचे और वहां मां पीताम्बरा शक्तिपीठ पहुंचकर मां पीताम्बरा और भगवान हनुमान जी के दर्शन किये और पूजा-अर्चन कर प्रदेश के जनता की खुशहाली की कामना की। श्री पटवारी ने दतिया में प्राचीन वनखंडेश्वर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया।

पटवारी के साथ दौरे के दौरान पूर्व मंत्रीद्वय जयवर्धन सिंह, लाखनसिंह यादव, दतिया विधायक राजेंद्र भारती, भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया , जौरा विधायक पंकज उपाध्याय , उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे , जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर जी सहित वरिष्ठगण व युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे। पटवारी ने दतिया में आयोजित कांग्रेसजनों की बैठक में कहा कि कांग्रेसजनों का उत्साह और जोश बता रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह ”तैयार हैं हम।

श्री पटवारी ने दौरे के पहले दिन आज कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जो परिणाम आये हैं उससे प्रदेश की जनता ही नहीं पूरा प्रशासन भी हतप्रभ है। हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं हम की भावना से हम सभी मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। आगामी 14 जनवरी से अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा प्रारंभ होने जा रही है जो मप्र में भी 9 जिलों में 700 किलोमीटर 7 दिनों तक चलेगी। सभी को मिलकर इस यात्रा को सफल और प्रभावी बनाना है।

श्री पटवारी ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूत के लिए एकजुटता और सामंजस्य बनाकर काम करें। अभा कांग्रेस द्वारा जारी निर्देश अनुसार फंडिंग कार्य में बढ़-चड़कर हिस्सा लें। पटवारी ने कहा कि मप्र विधानसभा चुनाव में लाडली बहनों ने शिवराजसिंह चौहान के नाम पर वोट दिये और मुख्यमंत्री किसी और को बना, दिया विभागों के बंटवारे दिल्ली ने तय किये। प्रदेश की जनता ने भोपाल से संचालित होने वाली सरकार को चुना, लेकिन वो चल दिल्ली से रही है। क्योकि भाजपा में अब आंतरिक लोकतंत्र भी ख़तरे में है।

आज की बैठकों में श्री पटवारी के अलावा उनके साथ दौरे पर गये उक्त सभी वरिष्ठ नेताओं ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित किया और सभी ने ‘मैं नहीं हमÓ के एक मंत्र पर कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने अपने-अपने सुझाव देते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की। पटवारी 10 से 12 जनवरी तक भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले में लगातार सघन दौरे पर रहकर लोकसभा चुनाव, भारत जोडों न्याय यात्रा और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इन दौरों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पटवारी के साथ उपस्थित रहेंगे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...