15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमहाकाल की सवारी के दौरान थूकने वाले तीसरे आरोपी को मिली जमानत,...

महाकाल की सवारी के दौरान थूकने वाले तीसरे आरोपी को मिली जमानत, पिता ने कही ये बात

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीते साल 17 जुलाई को बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया था. इसका वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन में आते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा था. इसमें से तीसरे आरोपी को भी अब जमानत मिल गई है.

इस मामले में एक आरोपी के पिता अशरफ हुसैन मंसूरी से कहा, मैं यह कहना चाहूंगा कि अल्लाह के कारण मेरे बच्चे सही सलामत घर आ गए हैं. मुझे इस केस से कुछ भी लेना-देना नहीं है. दो बच्चे जो नाबालिग थे, उनकी जमानत 68 दिन में हो गई ती. एक लड़का जो कि बालिग था, उसकी 5 महीने में हुई.

‘पुलिस के दबाव में आकर हस्ताक्षर किए थे’
इस मामले में एडवोकेट देवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि मामले में मुख्य फरियादी ने ही न्यायालय में लड़कों को पहचानने से मना कर दिया था. उसने कहा था कि हमारे सामने ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है. पुलिस के दबाव में आकर हस्ताक्षर किए थे.

बता दें कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम ने एक आरोपी के घर पर भी कार्रवाई की थी. उसका 3 मंजिला अवैध मकान बुलडोजर से तोड़ दिया गया था. इसको लेकर एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने कहा था कि आरोपियों का रिकॉर्ड चेक करवाया गया था.

नगर निगम में इनका निर्माण अवैध पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. साथ ही पुलिस ने सभी से अपील की कि धार्मिक नगरी उज्जैन में सभी त्योहारों को एकता के साथ मनाया जाए और शांति और सौहार्द का माहौल बना रहने दिया जाए. लड़कों पर आरोप है कि इन्होंने महाकाल की सवारी के दौरान‎ टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से‎ थूका और कुल्ला कर‎ पानी फेंका था

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...