9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'ऐसे मारती है पुलिस...', शराब पीकर दो दोस्तों ने तीसरे को रस्सी...

‘ऐसे मारती है पुलिस…’, शराब पीकर दो दोस्तों ने तीसरे को रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Published on

शाजापुर,

मध्य प्रदेश के शाजापुर स्थित टुकराना गांव के पास ढाबे से मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मंगलवार को इस मामले में एक और आरोपी जितेंद्र सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले पुलिस ने राजेश सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे तीनों शराब के नशे में थे. इसी दौरान उन लोगों ने चोर-पुलिस की गेम खेली. जिसमें सुनील को चोर बनाया गया.

जबकि, राजेश और जितेंद्र पुलिस बने. दोनों ने सुनील को बांध दिया और उसे पीटने लगे. कहने लगे कि पुलिस ऐसे पीटती है. फिर वे दोनों वहां से सुनील को उसी हालत में छोड़कर चले गए. घायल सुनील की फिर मौत हो गई. अगले दिन सुनील की लाश मिली तो पुलिस ने जांच शुरू की.

मामला 24 दिसंबर का है. पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी. इस दौरान पाटीदार समाज के लोगों ने भी एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस की मेहनत रंग लाई और उन्होंने एक आरोपी राजेश सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार कर लिया. फिर मंगलवार को दूसरे आरोपी जितेंद्र सौराष्ट्रीय को भी रंथभंवर-बेरछा के पास से गिरफ्तार कर लिया.

कोतवाली टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यवाही में कोतवाली टीआई ब्रजेश मिश्रा, उप निरीक्षक सुरेंद्र मेहता, आरक्षक शैलेंद्रसिंह गुर्जर, आरक्षक शैलेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक कपिल नागर, प्रधान आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक संजय पटेल, प्रधान आरक्षक रवि सेंगर, आरक्षक मनोज धाकड़ व मिथुन की सराहनीय भूमिका रही.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...