17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालमप्र में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, कई जिलों में नुकसान

मप्र में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, कई जिलों में नुकसान

Published on

भोपाल। भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। रायसेन जिले के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। करीब 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में सरकारी मूंग रखी है। वहीं बरेली और बाड़ी क्षेत्र में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रभावित हुई। सीहोर जिले के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में भी आंधी के साथ बारिश हुई।

बोरदी स्थित विनायक वेयरहाउस के पास करीब दो किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह बालाघाट में दोपहर करीब 1:30 बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। नगर पालिका परिसर में तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसके नीचे खड़ी बाइक दब गई।

नरसिंहपुर और गुना में भी तेज आंधी के बाद बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई ग्रामीण इलाकों में पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं इटारसी में तेज आंधी-बारिश से पेड़ और बिजली लाइनें टूट गईं। सराफा बाजार क्षेत्र में 5000 लीटर की पानी की टंकी सड़क पर गिर गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...