10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालजब अयोध्या के लिए निकले थे शिवराज...यूपी बॉर्डर पर मुलायम सिंह ने...

जब अयोध्या के लिए निकले थे शिवराज…यूपी बॉर्डर पर मुलायम सिंह ने रोक दिया था रास्ता

Published on

भोपाल

देश में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। देश के लगभग हर कोने में खुशहाली का माहौल है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने उन दिनों को याद किया, जब वह कारसेवा करने अयोध्या गए थे।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये वो वातावरण था, जब हम लोग लोग रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के नारों का उद्घोष करते थे। हम अयोध्या जाने के लिए भी निकले थे। हनुमना से उत्तर प्रदेश की सीमा पर हमने प्रवेश किया। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह थे। उन्होंने बताया कि वो भी कैसा विकट समय था, कि अपने देश के एक राज्य की सीमा पर कारसेवकों की एंट्री रोकने के लिये ऐसी व्यवस्था की गई थी कि दूसरे देश में जा रहे हों।

हमने अंदर घुसने की कोशिश की। हमें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हम जौनपुर में जेल में भेज दिए गए। 8 दिन हम जेल में रहे। वहां हम लोगों को उत्साहित करते थे। छूटने के बाद हम अयोध्या गए थे और संकल्प लिया था कि मन्दिर वहीं बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि बहुत सी यादें है जिन पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इससे पहले ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ पर बयान देकर चर्चा में आए पर्यटन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शिवराज से मिलने पहुंचे हुए थे। उनके हाल ही में दिए बयान से मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसंमें वह भैरुंदा में बैंड और ढोल-ताशे संचालकों से बैंड, ढ़ोल और ताशा बजेने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप बजाओ कोई रोकेगा तो मैं देखूंगा। पूर्व सीएम शिवराज का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...