13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालएमपी में शिवराज सिंह चौहान के जाते ही कम हो गई लाडली...

एमपी में शिवराज सिंह चौहान के जाते ही कम हो गई लाडली बहनों की संख्या? कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का जवाब

Published on

भोपाल

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1250-1250 रुपए ट्रांसफर किए हैं। महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगा दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार के जाते ही प्रदेश में लाडली बहनों की संख्या दो लाख कम हो गई। शिवराज सरकार के समय लाडली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थी। अब 1.29 करोड़ कैसे हो गया। इस पर बीजेपी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दो अखबारों के विज्ञापन शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि प्रदेश की लाखों लाडली बहनों से झूठ बोल कर वोट ले लिए और अब उन्हीं में से 2 लाख बहनों की छंटनी कर दी। जब सितंबर में शिवराज CM थे, तब लाडली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थी, अब नए CM मोहन यादव ने इस संख्या को छांटकर 1.29 करोड़ कर दिया है यानी 2 लाख तो नई सरकार बनते ही घटा दी। सरकारी विज्ञापन इसका प्रमाण है, जनता खुद देखे।

उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी, ये तो नए CM मोहन यादव ही तय करंगे। नए CM क्यों चाहेंगे कि लाडली बहना के ‘प्यारे भैया’ शिवराज ही बने रहें और मोहन यादव आपकी योजना को कर्ज लेकर ढोते रहें। ‘लाडली बहना योजना’ को लेकर लोगों की शंका गलत नहीं है कि CM बदलते ही इस योजना पर तलवार लटकी है।

बीजेपी ने दिया जवाब
वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आंकड़े के साथ जवाब दिया है। साथ ही यह बात सत्य है कि लाडली बहनों की संख्या में कमी आई है। सरकारी रेकॉर्ड के मुताबिक सितंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच 1,75,347 लाभार्थी कम हुए हैं। इसमें मौत के कारण 154 और खुद से 18136 लोगों ने इस योजना का लाभ लेना बंद कर दिया। वहीं, 1 जनवरी 2024 को 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र होने के कारण 156253 लोग अपात्र हो गए।

आशीष अग्रवाल ने उमंग सिंघार को जवाब देते हुए कहा कि पंजीकृत आवेदन की सूची में किसी भी प्रकार की काट छांट नहीं की गई है। न ही किसी हितग्राही को योजना से बाहर किया गया है। संख्या में जो अंतर आ रहा है वह मृत्यु, लाभ परित्याग, उम्र अधिक होने से पात्रता सीमा से बाहर होने के कारण आ रहा है। अतः आपका ट्वीट पूर्णतः भ्रामक है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...