9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालछेड़छाड़ कर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है युवक, CCTV में हुआ कैद

छेड़छाड़ कर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है युवक, CCTV में हुआ कैद

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं. वो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है. इतना ही नहीं अंडरगारमेंट्स चोरी करके भाग जाता है. इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पिछले कुछ दिनों से महिलाएं एक युवक की हरकतों से परेशान हैं. वो घरों में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है. साथ ही अंडरगारमेंट्स उठाकर भाग जाता है.

युवक की हरकतों से महिलाएं परेशान
उसकी इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं. इस मामले में कुछ महिलाओं और युवतियों ने परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि वो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

हम सभी तंग आ चुके हैं- स्थानीय निवासी
इलाके के एक निवासी शिबू यादव ने बताया कि युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है. उसकी हरकतों से हम सभी तंग आ चुके हैं. महिलाओं को घर में अकेला छोड़कर जाने में भी डर लगता है. पुलिस से मांग है कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

किसी को डरने की जरूरत नहीं- थाना प्रभारी
उधर, थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है. किसी को डरने की जरूरत नहीं है. आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. उसकी पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...