25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedअच्‍छा किया ठोंक दिया… ऑपरेशन सिंदूर को बाजार की सलामी, कैसे टूटा...

अच्‍छा किया ठोंक दिया… ऑपरेशन सिंदूर को बाजार की सलामी, कैसे टूटा ट्रेंड?

Published on

नई दिल्‍ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय शेयर बाजार ने एक दिलचस्प रुख दिखाया। शुरुआती गिरावट के बाद बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में रिकवरी आई। यह लगभग 106 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी हरे निशान में बंद हुआ। भारत की ओर से सधी हुई कार्रवाई शायद बाजार को पसंद आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई की। भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव जरूर रहा। लेकिन, इनका बढ़त के साथ बंद होना कई लोगों को चौंकाने वाला लगा। अमूमन शेयर बाजार युद्ध या जंग जैसी स्थिति में उलट प्रतिक्रिया देते हैं। इनमें भारी गिरावट आती है। पाकिस्‍तान के बाजारों में यह दिखाई भी दिया। हालांकि, भारतीय बाजारों ने उस ट्रेंड को तोड़ दिया। ऐसा क्‍यों हुआ इसे समझने की कोशिश करते हैं।

भारतीय बाजार का यह रुख कैसा?
भारतीय शेयर बाजारों का यह रुख कई कारणों से हो सकता है। ऑपरेशन सिंदूर मुख्य रूप से आतंकवादी ठिकानों पर केंद्रित था। इसे गैर-बढ़ावा देने वाला बताया गया। इससे बाजार में व्यापक संघर्ष की आशंका कम हुई।कुछ विश्लेषकों का मानना है कि पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से इस तरह की जवाबी कार्रवाई की उम्मीद बाजार में पहले से ही थी। इसलिए इसका तत्काल प्रभाव सीमित रहा।

इसके अलावा बाजार को अन्य फैक्‍टर्स से भी समर्थन मिला। जैसे कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार खरीदारी और भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर प्रगति होना।भारतीय सेना के मिसाइल हमले के बाद बुधवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को जरूर मिला। लेकिन, दोनों प्रमुख सूचकांक अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 105.71 अंक बढ़कर 80,746.78 पर और निफ्टी 34.80 अंक चढ़कर 24,414.40 पर बंद हुआ।

आगे के ल‍िए क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट्स?
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘आतंकवादी हमले का जवाब सैन्य कार्रवाई से देने के बाद कारोबारी सत्र की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। लेकिन, बाद में यह तेजी से नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ।’ इसका मतलब है कि बाजार शुरुआत में तो डरा हुआ था। लेकिन, बाद में उसने नुकसान की भरपाई कर ली और फायदे में आ गया।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे के मुताबिक, ‘भले ही सीमापार आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद बाजार में कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन अंत में अनिश्चितता दूर करने में कामयाबी मिली। भारत-पाकिस्‍तान युद्ध से जुड़े तनाव के कारण बाजार की धारणा सतर्क रहेगी। लेकिन, अगले कुछ दिनों में शेयर-विशिष्ट गतिविधियों के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।’ इसका मतलब है कि बाजार में अभी भी डर का माहौल है, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो सकती है।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘भारतीय बाजारों ने भारत-पाक तनाव के बीच काफी जुझारूपन दिखाया। बाजार की सधी हुई प्रतिक्रिया दर्शाती है कि उसने भू-राजनीतिक तनाव को पहले ही काफी हद तक आत्मसात कर लिया है। इसके साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा ने निवेशकों की उम्मीद बढ़ाने का काम किया।’ इसका मतलब है कि बाजार ने तनाव को झेल लिया है और भारत-ब्रिटेन के बीच हुए समझौते से निवेशकों को फायदा होगा।

भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौता किया है। इससे 99 फीसदी भारतीय निर्यात पर शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, ब्रिटिश कंपनियों के लिए भारत में व्हिस्की, कार और अन्य उत्पादों का निर्यात आसान हो जाएगा।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...