10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यलॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को 1 करोड़ का इनाम, करणी...

लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को 1 करोड़ का इनाम, करणी सेना के राज शेखावत ने जारी किया वीडियो

Published on

अहमदाबाद

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुर्खियों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार ग्यारा सौ ग्यारह रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का ऐलान किया है। एक दिन पहले राज शेखावत ने वडोदरा में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। शेखावत ने कहा था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था। शेखावत ने कहा था कि पूरे देश में लॉरेंस और उसके जैसे गैंगस्टर ने भय का माहौल बनाया हुआ है।

क्या बोले राज शेखावत?
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर पर इनाम घोषित किया है। इस एक मिनट के वीडियो में राज शेखावत ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हज़ार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये दिए जाएंगे। शेखावत ने वीडियो संदेश में कहा है कि हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना यह राशि देगी। इतना ही नहीं उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...