10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्य300 बैंक खाते, 10 हजार के बदले 2.5 लाख रुपये और रिक्शे...

300 बैंक खाते, 10 हजार के बदले 2.5 लाख रुपये और रिक्शे वाले का कनेक्शन… कहीं आप भी तो इस जाल में नहीं फंसे?

Published on

नई दिल्ली

नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘जामताड़ा’ आपने भी देखी होगी। अगर नहीं देखी, तो हम आपको बता देते हैं कि इस सीरीज में जामताड़ा के कुछ लड़के लोगों को फोन कर उनके साथ फर्जीवाड़ा करते हैं। इनका जुर्म पुलिस के रेडार में ना आए, इसलिए ये गांव के आम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। ये ठगी गई रकम को इन लोगों के खाते में मंगाते और बदले में उन्हें कैश के तौर पर 5 से 10 हजार रुपये दे देते। ये तो थी फिल्म की बात, लेकिन जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, वो पूरी तरह असली है।

महाराष्ट्र की पिंपरी चिंचवड पुलिस ने एक ऐसे ही विदेशी गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग को यहां राजस्थान के चार लोग चला रहे थे। जामताड़ा की तर्ज पर ये चारों आम लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करते और पुलिस की नजरों से बचे रहते। अपने विदेशी मास्टरमाइंड के लिए इन चारों ने करीब 300 बैंक खातों का जाल फैला रखा था।

ये कहानी, एक ऐसे मामले से शुरू हुई थी जिसमें वाकड इलाके की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कूरियर कंपनी के नाम पर ठगा गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी कूरियर अधिकारी और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी बनकर इन साइबर अपराधियों ने ‘पार्सल में ड्रग्स’ के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी की थी। उसे धमकी दी गई थी कि उसके द्वारा भेजे गए पार्सल में ड्रग्स पाए गए हैं और उसे ‘क्लीयरेंस सर्टिफिकेट’ देने के बहाने पैसे देने के लिए मजबूर किया गया था।

काले रंग की एसयूवी से मिला दूसरा सुराग
मामले की शिकायत मिलने के बाद जैसे ही साइबर पुलिस ने जांच शुरू की, उन्हें नासिक में रजिस्टर्ड एक बैंक खाते का पता चला, जिसमें इस मामले में ठगे गई रकम में से करीब 2.5 लाख रुपये जमा किए गए थे। एक पुलिस टीम तुरंत नासिक पहुंची। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि ये बैंक खाता एक रिक्शे वाले का है। यहीं से केस ने एक नया मोड़ ले लिया।

आगे की तफ्तीश से पता चला कि एक आदमी काले रंग की एसयूवी में इस रिक्शे वाले से मिलने आया और उसने उसे बैंक खाते का इस्तेमाल करने के बदले में 10 हजार रुपए दिए। अब पुलिस टीम ने इस काले रंग की एसयूवी की गतिविधियों पर नजर रखा शुरू किया। पता चला कि इसका इस्तेमाल राजस्थान के कुछ ऐसे लोग कर रहे थे, जो पिछले कुछ दिनों से उंद्री इलाके में रह रहे थे।

60 बैंक पासबुक और 60 डेबिट कार्ड बरामद
पुलिस ने जाल बिछाया और राजस्थान के सीकर में रहने वाले मोहम्मद इलियास उर्फ मोहम्मद सादिक कला, जोधपुर के मोहम्मद शाहिद अली, पूरन सिंह उर्फ रतन सिंह और अनवर अली खत्री को गिरफ्तार कर लिया। ये चारों पिछले कुछ दिनों से पुणे के उंद्री इलाके में रह रहे थे और यहीं से अपने साइबर क्राइम गैंग को ऑपरेट कर रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से 18 सेल फोन, 90 सिम कार्ड, 60 बैंक पासबुक, 60 डेबिट कार्ड, 15 आधार कार्ड के साथ दो एसयूवी बरामद कीं। जांच से पता चला कि सादिक ही वह आदमी था, जो गरीब खाताधारकों की तलाश करता था। सादिक इन खाताधारकों के अकाउंट का इस्तेमाल ठगी की रकम को ट्रांसफर कराने के लिए करता था और बदले में इन लोगों को छोटे-छोटे कमीशन देता था।

क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजते थे रुपये
शाहिद और पूरन सिंह ऐसे ही 300 से ज्यादा बैंक खातों के एक बड़े नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। जांच में पता चला कि इन सभी खातों में करोड़ो रुपये की ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई है। अगला काम अनवर अली का था। वह इस पैसे को टीथर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने और गैंग के विदेशी मास्टरमाइंड के वॉलेट में भेजने का काम संभाल रहा था।

इससे पहले इसी साल अप्रैल में ऐसा ही गैंग चलाने वाले महज 20 साल की उम्र के पांच लोगों को पिंपरी चिंचवड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये पांचों डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे और 120 बैंक खातों के एक ऐसे नेटवर्क को संभाल रहे थे, जिसमें साइबर धोखाधड़ी से पैसे आ रहे थे। जांच से पता चला था कि इन 120 खातों में कुल मिलाकर करीब 15 करोड़ रुपये के लेनदेन हुए थे।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...