9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालइंदौर, पुणे और दिल्ली में कीं 5 शादियां, 'प्रेम खिलाड़ी' के लुक...

इंदौर, पुणे और दिल्ली में कीं 5 शादियां, ‘प्रेम खिलाड़ी’ के लुक से पड़ोसन भी नहीं बची

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसने एक-दो नहीं, बल्कि 5 महिलाओं को अपना शिकार बनाया, जुल्म की शिकार 3 महिलाओं ने उस पर रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी ने 3 महिलाओं को तलाक भी दिया है,यह चौंकाने वाले आरोप एक पीड़िता ने कोर्ट के सामने उस पर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की शिकार महिलाएं दिल्ली, पुणे और इंदौर की रहने वाली हैं। 39 साल का आरोपी ललित परमार फिलहाल जेल में है, उस पर दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी की मैनेजर से रेप का आरोप है।

एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि ललित परमार के खिलाफ 11 जून 2023 को 27 साल की एक पीड़िता ने लसूड़िया थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि आरोपी दो साल से उसके संपर्क में है। पड़ोसी होने के चलते उसकी जान पहचान हुई। ललित ने खुद को वकील बताया और कहा कि वह उसके पति की जमानत में मदद कर सकता है। इसके चलते वह पीड़िता के घर आने जाने लगा।

मदद के बहाने बनाए संबंध
वहीं, कोर्ट में भी तारीखों पर पीड़िता के साथ आता-जाता और दूसरे वकीलों से बात करता। पीड़िता से इस दौरान आरोपी ने धोखे से संबंध बना लिए। पीड़िता के पति की कुछ माह पहले जमानत हो गई। ललित इसके बाद भी उसे फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने यह बात पति को बताई। ललित की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह वकील नहीं है।

पुलिस में की शिकायत
इसके बाद पीड़िता के पति ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने 16 जून को उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि 20 जून को उसे जमानत भी मिल गई। इस बीच दिल्ली की एक महिला ने उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस बार पुलिस ने उसे दोबारा अरेस्ट कर लिया। फिर कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। ललित के खिलाफ बयान देने दिल्ली और इंदौर से महिलाएं आई थीं।

महिलाओं ने किए कई खुलासे
उन्होंने कोर्ट के सामने सबूतों के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे किए। दिल्ली की महिला ने कोर्ट में बताया कि आरोपी ललित से उसकी पहचान एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। 2022 में वो ललित से मिलने इंदौर आई थी। इस दौरान आरोपी उसे अपने दोस्त के फ्लैट में लेकर गया। इस दौरान उसने महिला पर रिलेशन बनाने का दबाव डाला। फिर कुछ दिनों बात काम के बहाने ललित दिल्ली पहुंच गया।

तीन महीने तक महिला के साथ रहा
दिल्ली में करीब 3 महीने तक वह महिला के साथ रहा। इस दौरान उसने रिलेशन भी बनाए। फिर 2023 में महिला को ललित का धोखाधड़ी का पता चला। महिला ने ललित की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। वहीं दूसरी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था।

महिला का आरोप है कि ललित के कई महिलाओं से संबंध थे। वो सभी को धोखा दे चुका है। अपने वकील के जरिए महिला ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में सबूत भी पेश किए। जानकारी के मुताबिक ललित परमार बीकॉम पास है। उसके पिता एक स्टोर चलाते हैं। पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसने पहली शादी 2013 में की थी। शादी के कुछ वक्त बाद उसका ट्रांसफर पुणे हो गया।

पुणे में दूसरे महिला से संबंध
यहां वो एक दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रहने लग गया। इस दौरान दूसरी महिला प्रेग्नेंट हो गई। फिर उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली। उसकी दोस्ती उसके साथ काम करने वाली एक महिला से हुई। फिर उसने अपनी दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया। उसने अपनी नई दोस्त से शादी और तलाक की बात छिपाकर रखी।हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। फिर पीड़िता ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को वकील बताकर अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भी अपना शिकार बनाया।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...