11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यअसम-मेघालय बॉर्डर पर हिंसा में 7 की मौत, पुलिस ने बेकाबू भीड़...

असम-मेघालय बॉर्डर पर हिंसा में 7 की मौत, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए की फायरिंग

Published on

गुवाहाटी

असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा और फायरिंग में वनकर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में खासी समुदाय के भी तीन लोग शामिल हैं। पूरा मामला लकड़ी की तस्करी से जुड़ा है। जहां मंगलवार तड़के तस्करी कर एक ट्रक लकड़ी ले जाई जा रही थी। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 3 बजे की है। जहां लकड़ी ले जा रहे ट्रक को वनकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक भागने लगा। इस पर वन विभाग के कर्मियों ने उस पर गोलियां चलाई और उसका टायर पंचर कर दिया। घटना में एक चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि एक अन्य साथी वहां से भागने में कामयाब रहा।

वनकर्मियों ने दी पुलिस को जानकारी
वेस्ट कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग के एक दल ने तड़के करीब तीन बजे रोका। उन्होंने बताया कि ट्रक के न रुकने पर वन विभाग के कर्मियों ने उस पर गोलियां चलाई और उसका टायर पंचर कर दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों ने घटना की जानकारी जिरिकेंडिंग थाने के अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

भीड़ के इकट्ठा होने पर मचा बवाल
एसपी ने बताया कि ट्रक रोककर गिरफ्तार किए गए लोगों के पक्ष में मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान लोग गिरफ्तार किए लोगों की रिहाई की मांग करने लगी। भीड़ ने वन विभाग के कर्मियों और पुलिस को घेर लिया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस अधिकारी ने कहा ‘घटना में वन विभाग के एक होम गार्ड और खासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वन कर्मी विद्यासिंग लेखटे की मौत कैसे हुई।’

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...