25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्य'देश में आदिवासियों की आवाज दबाने की रची जा रही साजिश', राहुल...

‘देश में आदिवासियों की आवाज दबाने की रची जा रही साजिश’, राहुल गांधी ने दूसरी बार यात्रा निकालने की बताई बड़ी वजह

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताते हुए लोगों को उनसे बचने के लिए आगाह किया। उन्होंने आरोप लगाया है आरएसएस और बीजेपी के नेता समाज को बांट रहे हैं। मंगलवार को झारखंड के खूंटी में रोड शो के दौरान वे बोले कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। वह बहुत सफल रही। हमने दूसरी यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाल रहे हैं। इस यात्रा को निकालने के पीछे वजह यह है कि झारखंड के गरीबों, आदिवासियों और दलितों की बात सरकार नहीं सुन रही है।

पीड़ितों और दबे लोगों को एकजुट करके उनके मुद्दे उठाने होंगे
उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं…इसलिए मैंने आप लोगों के बीच आने, आपको एकजुट करने और आपके मुद्दों को हल करने की बात सोची… भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यह उद्देश्य है।”

कांग्रेस नेता ने कहा- BJP और RSS वाले लोगों को लड़ाने में जुटे हैं
कांग्रेस नेता ने कहा कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों की आवाजें मीडिया भी नहीं उठाएगी। उन्होंने कहा, “प्रेस वाले भी आपका साथ नहीं देंगे। वे अडानी जी के लिए काम करते हैं तो वो कमजोर लोगों की आवाज उठाएंगे नहीं। गरीबों, दलितों और आदिवासियों के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। इसलिए हम आपके बीच आए हैं।”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड से ओडिशा की सीमा में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी ने लोगों से कहा- “बीजेपी और आरएसएस एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाते हैं। आदिवासियों को किसी और से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। “

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार सुबह झारखंड के खूंटी जिले से शुरू हुई और और जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके आगे बढ़ी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भगवान बिरसा मुंडा जी को शत् शत् नमन! आदिवासियों के हक़ के लिए आपकी लड़ाई मिसाल है अन्याय के ख़िलाफ़ उठ खड़ा होने की। आपकी यह लड़ाई हमारी प्रेरणा है, हमारी शक्ति है! आपके दिखाए रास्ते पर हम यूं ही चलते रहेंगे, न्याय का हक़ मिलने तक!”

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...