11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यआफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा... और श्रद्धा की 23 नवंबर 2020 की...

आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा… और श्रद्धा की 23 नवंबर 2020 की उस चिट्ठी की बात सच हो गई

Published on

नई दिल्ली

कितना दुखद संयोग है कि आज ही के दिन श्रद्धा वालकर ने मुंबई में वसई पुलिस से आफताब पूनावाला की शिकायत की थी। 23 नवंबर 2020 को दी गई पुलिस कंप्लेन में श्रद्धा ने बताया था कि आफताब ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की है। लेटर में लिखा है, ‘उसने (आफताब) कहा है कि वह मेरी हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा।’ श्रद्धा ने बताया था कि 6 महीने से आफताब उसे पीट रहा है। आज जब यह लेटर सामने आया है तो उसकी हत्या को 6 महीने बीत चुके हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और सच में आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर डाले, जिसकी तलाश की जा रही है। अब तक शव का सिर वाला हिस्सा बरामद नहीं हुआ है।

नवंबर 2020 के इस लेटर से बहुत कुछ साफ हो गया है। इससे पता चलता है कि भले ही वे दोनों लिव-इन में रह रहे थे लेकिन उनके रिश्ते बहुत जल्दी खराब हो गए थे। श्रद्धा ने आफताब के दो फोन नंबर भी लेटर में दिए थे। श्रद्धा कहती है, ‘आफताब मुझे गाली देता है और पीटता है। आज उसने मेरा गला दबाने की कोशिश की… 6 महीने से वह मुझे पीट रहा है लेकिन पुलिस के पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पाई क्योंकि उसने मुझे हत्या करने की धमकी दी थी। उसके पैरेंट्स को पता है कि वह मुझे पीटता है… वे जानते हैं कि हम साथ रह रहे हैं। मैं उसके साथ आज भी हूं क्योंकि हम शादी करने वाले थे। अब मैं उसे साथ नहीं रहना चाहती हूं।’

लिव-इन नहीं फ्लैटमेट्स की तरह थे
उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि कपल ने काफी पहले ही संबंध खत्म कर लिए थे। आफताब ने जांचकर्ताओं को बताया है कि वे क्राइम के समय फ्लैटमेट्स की तरह रह रहे थे। वे खर्चे का भी अलग-अलग हिसाब रख रहे थे। उनके बीच आए दिन इस बात को लेकर लड़ाई होती रहती थी कि घर के सामान कौन खरीदेगा। पूछताछ के दौरान हत्या के आरोपी ने पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की। यही वजह है कि इस केस में नार्को टेस्ट जरूरी हो गया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...