12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यआखिर मिर्ची लगी ना, अब आस्था याद आ रही है- उत्तराखंड सीएम...

आखिर मिर्ची लगी ना, अब आस्था याद आ रही है- उत्तराखंड सीएम पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे पर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अगर एएसआई सर्वे हो ही रहा है तो वो सिर्फ ज्ञानवापी मस्जिद का ही नहीं होना चाहिए बल्कि जितने भी हिन्दू धार्मिक स्थल हैं, पहले उनकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितने भी हिन्दू धार्मिक स्थल हैं, उनमें से अधिकांश मंदिर पहले बौद्ध मठ थे, उन्हें तोड़कर हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया है। इस पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने आपत्ति जताई तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तराखंड सीएम पर किया पलटवार
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब कहा, “आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है। क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? इसलिए तो हमने कहा था किसी की आस्था पर चोट न पहुंचे इसलिए 15 अगस्त 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है। अन्यथा ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 8वीं शताब्दी तक बद्रीनाथ बौद्ध मठ था उसके बाद यह बद्रीनाथ धाम हिन्दू तीर्थ स्थल बनाया गया, यही सच है।”

सपा नेता पर क्या बोले थे उत्तराखंड सीएम धामी?
इससे पहले उत्तराखंड सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा था, “करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। “महाठगबंधन” के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है। यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।”

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी सर्वे पर कहा था, “अगर गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश की जाएगी तो बात बहुत दूर तक जाएगी। इसलिए 15 अगस्त 1947 तक जो स्थिति थी उसे ही माना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हम गड़े मुर्दे उखाड़ना नहीं चाहते हैं इसलिए कभी इस मुद्दे को नहीं उठाया है। मैं हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में सब भाई-भाई में विश्वास रखता हूं।”

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
विवेक नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘सपा को फिर 5 से ज्यादा सीटे ना मिले, इसका पूरा इंतजाम करते मौर्य जी!’ कन्हैया अग्रवाल ने लिखा, ‘सत्ता के लालच में कितना गिरोगे? बीजेपी को गाली देनी है तो दो, RSS को कोसना है कोसो लेकिन आम लोगों की आस्था से तो मत खिलवाड़ करो!’ गोपाल नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अखिलेश यादव जी ये नेता आपकी पार्टी को काफी नुकसान पहुंचाएगा। सभी भी समय है, संज्ञान लीजिये।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सबकी आस्था है, किसी दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करने से पहले सबको सोचना चाहिए। क्योंकि किसी की भी आस्था के साथ खिलवाड़ तो कोई भी कर सकता है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...