9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालपूजा करके भभूत खिलाई, बेहोश होने पर करने लगा रेप... 'सीहोर वाले...

पूजा करके भभूत खिलाई, बेहोश होने पर करने लगा रेप… ‘सीहोर वाले बाबा’ के झांसे में फंस गई युवती

Published on

सीहोर

सीहोर जिले में पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने उसके पिता को ठीक करने और घर में चल रही समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।दरअसल, मामला सिहोर जिले के भैरूंदा का है। यहां के एक ढ़ोंगी बाबा ने एक युवती को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

घटना के बाद 24 साल की युवती 27 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। युवती ने बताया कि उसके पिता को एक महीने पहले करंट लगा था। उसके घर में और भी कई सारी समस्याएं चल रही थीं। उसने बताया कि उसके पिता के जानने वाले एक 60 साल के मंगल मेहरा बाबा पिता को देखने के लिए उसके घर पहुंचे। बाबा ने युवती से कहा कि मैं पूजा-पाठ कर दूंगा तो वह ठीक हो जाएंगे। उसने 6 जून को युवती को सोनखेड़ी अपने घर बुलाया। युवती वहां पहुंची तो उसे सामान की लिस्ट बनाकर दे दी।

युवती के भाई को भगाया
7 जुलाई को युवती सुबह पूजा का सामान खरीदकर अपने छोटे भाई के साथ पूजा कराने के लिये बाबा के घर पर गई थी। बाबा ने उनके घर पूजा की। कुछ देर बाद बाबा ने कहा कि यहां तो पूजा खंडित हो गई है, हम गांव के बाहर काकड़ पर चलते हैं। फिर पीड़िता अपने भाई के साथ अतरालिया रोड पर स्थित बड़ी पुलिया के पास काकड़ पर पहुंच गई। जहां मंगल बाबा भी आ गया और फिर काकड़ पर पूजा करने के पहले उसने पीड़िता के भाई से कहा कि तुम रोड पर जाकर खड़े हो जाओ, कोई आए तो आवाज दे देना, वरना पूजा खंडित हो जाएगी। साथ ही उसने पीड़िता के भाई से कहा कि तुम दो घण्टे बाद आ जाना।

पुलिस ने आरोपी रेपिस्ट बाबा को किया गिरफ्तार
बाबा के कहने पर युवती का भाई दूर चला गया। कुछ देर बाद पूजा करने के बाद युवती को बाबा ने भभूत दी और उसे थोड़ा सा पानी पिलाया। भभूत खाने के बाद युवती बेहोश हो गई। युवती के बेहोश होते ही आरोपी मंगल बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद ही युवती का भाई वहां पहुंचा तो उसकी हालत देखकर सन्न रह गया। उसने देखा कि बाबा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। भाई को देखते ही बाबा वहां से भाग गया। युवती के होश आने के बाद दोनों भाई बहन थाने पहुंचे और वहां शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 64 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के तीन घण्टे के भीतर आरोपी बाबा को पकड़ने में सफलता मिली। बाद आरोपी बाबा का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय भैरूंदा पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...