9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलसूर्या की सेंचुरी के बाद दीपक हुड्डा ने गेंद से बरसाई आग,...

सूर्या की सेंचुरी के बाद दीपक हुड्डा ने गेंद से बरसाई आग, भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से रौंदा

Published on

माउंट माउंगानुई

भारतीय युवा ब्रिगेड ने अनुभवी और सितारों से सजी न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। माउंट माउंगानुई के छोटे से मैदान पर सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में सेंचुरी जड़ते हुए टीम इंडिया को 191 रनों तक पहुंचाया तो कीवी टीम 126 रनों तक ही जवाब में पहुंच सकी। दीपक हुड्डा ने 4 विकेट झटके। भारत ने इस तरह 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था।

भारत की पारी का रोमांच
इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव (51 गेंद, नाबाद 111 रन) के दूसरे टी20 शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार ने गेंदबाजों के खिलाफ मन मुताबिक रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की और अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और सात छक्के जमाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण 26 मिनट का खेल खराब हुआ लेकिन कोई ओवर नहीं घटाया गया।

सूर्या का कहर
सूर्यकुमार ने फिर अपने तेज तर्रार बल्लेबाजी कौशल का नजारा पेश किया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (31 गेंद में 36 रन) और चौथे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर (नौ गेंद में 13 रन) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वहीं भारत का ऋषभ पंत के साथ पारी आगाज करने का प्रयोग कारगर नहीं हुआ, वह 13 गेंद खेलने के बाद छह रन बनाकर आउट हुए।

अच्छी शुरुआत के बाद गिरे विकेट
भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट पर 42 रन बनाए। विराट कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने इच्छानुसार चौके-छक्के जड़े और उन्होंने अपनी पारी के अंतिम 64 रन के लिए महज 18 गेंद खेलीं। देखने में भले ही उनकी पारी सरल नहीं दिख रही थी लेकिन सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने इसे ‘सरल’ बनाये रखा और मैदान पर क्षेत्ररक्षकों के हिसाब से ही इतनी ‘रेंज’ के शॉट्स लगाए। स्पिनर ने जब ऑफ स्टंप की ओर गेंद पिच की तो उन्होंने कवर पर इनसाइड आउट शॉट खेला जब तेज गेंदबाजों ने गुडलेंथ पर उनके स्टंप को निशाना बनाया तो उन्होंने फाइन लेग पर इसे छक्के तक पहुंचाया।

SKY ने 49 गेंदों में जड़ी सेंचुरी
इस तरह उन्होंने अपना दूसरा शतक महज 49 गेंद में चौका लगाकर पूरा किया। लॉकी फर्ग्यूसन द्वारा डाले गये 19वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार चौके और डीप प्वाइंट में एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। भारतीय बल्लेबाज की शानदार लय के सामने इस गेंदबाज की सारी रणनीति विफल हो गयी। भारत ने अंतिम पांच ओवर में 72 रन बनाये। टिम साउदी का 20वां ओवर शानदार रहा जिसमें उन्होंने हैट्रिक लगाकर रन गति पर लगाम कसी। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या को आउट कर हैट्रिक ली।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...