11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबिहार में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 24 घंटे में 12 लोगों...

बिहार में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 24 घंटे में 12 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

Published on

पटना,

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने के साथ आसमानी आफत बरसी है. भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बिहार के चार जिलों में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 12 लोगों की जान गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, गया में वज्रपात की चपेट में आकर पांच मौतें हुई हैं. जबकि जहानाबाद में 3 और नालंदा एवं रोहतास में दो-दो लोगों की जान गई है.

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर संवेदना व्यक्त की और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. सीएम ने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग की सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया.

फरवरी में राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत नवीनतम बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) में कहा गया है कि राज्य में 2022 में बिजली गिरने से संबंधित 400 मौतें हुई हैं. सबसे ज्यादा मौतें गया (46), भोजपुर (23), नवादा (21), बांका (21), औरंगाबाद (20) और नालंदा और कैमूर में 18-18 मौते हुई हैं. सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि बिहार ने 2022-23 में आपदा प्रबंधन के लिए 430.92 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा, 285.22 करोड़ रुपये बिजली गिरने और डूबने जैसी स्थानीय आपदाओं के लिए समर्पित हैं.

बिहार में बारिश पर क्या है अपडेट?
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में 2 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

Latest articles

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...