9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअक्षय कुमार ने शादीशुदा मर्दों को दी खास सलाह, बोले- छूता हूं...

अक्षय कुमार ने शादीशुदा मर्दों को दी खास सलाह, बोले- छूता हूं बीवी ट्विकंल खन्ना के पैर

Published on

एक्टर अक्षय कुमार हाल ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में नजर आए। इस बार उन्होंने वाइफ ट्विकंल खन्ना नहीं बल्कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शो में एंट्री की थी। करण जौहर के शो में अक्षय कुमार ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर यंग एक्ट्रेसेस संग रोमांस और ट्रोलिंग पर बात की। साथ ही अक्षय कुमार ने शादीशुदा मर्दों को एक खास सलाह दी और बताया कि क्यों उन्हें कई बार वाइफ ट्विंकल खन्ना के पैर भी छूने पड़ जाते हैं।

अक्षय कुमार ने वाइफ ट्विंकल को लेकर किए खुलासे
अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के आइडल कपल्स में होती है। अक्षय और ट्विकंल खन्ना नेचर में एकदम ऑपोजिट हैं, पर वो अकसर ही रिलेशनशिप गोल्स देते हैं। हर कोई इनकी जोड़ी की तारीफ करता है। अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करण 7’ में वाइफ ट्विंकल खन्ना से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर कीं। अक्षय ने खुलासा किया कि वह ट्विंकल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी स्टॉक करते हैं।

ट्विंकल के बेस्ट फ्रेंड हैं करण जौहर
करण जौहर, ट्विंकल खन्ना के बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। अक्षय के ट्विकंल की लाइफ में आने से पहले से दोनों की दोस्ती रही है। हालांकि ट्विंकल खन्ना बेहद ब्लंट हैं और जो मन में आता है मुंह पर बोल देती हैं। इसी वजह से ट्विंकल खन्ना कई बार विवाद में भी फंस चुकी हैं। कुछ समय पहले ट्विकंल खन्ना के लिखे उस आर्टिकल पर विवाद हो गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सक्सेस के बाद अब फिल्ममेकर्स अन्य शहरों के नाम पर फिल्मों के टाइटल रजिस्टर करवाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं।

अक्षय ने बताया क्यों ट्विंकल के छूने पड़ते हैं पैर
जब करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि वह वाइफ ट्विंकल को किस तरह सपोर्ट करते हैं, तो अक्षय ने कहा, ‘मैं बस कोशिश करता हूं कि उनसे कुछ नहीं कहूं। जब भी वह कुछ लिखती हैं तो उन्हें समझाने की कोशिश करता हूं कि वह लाइन क्रॉस न करें। उनके पैर छूता हूं और समझाने की कोशिश करता हूं कि प्लीज लाइन क्रॉस मत करना, नहीं तो प्रॉब्लम हो जाएगी। उन्हें समझाने में ही 2-3 घंटे लग जाते हैं।’

‘कुछ ऐसा नहीं कहना चाहता कि कल पछताना पड़े’
करण जौहर ने जब पूछा कि क्या ट्विंकल अभी भी वही करती हैं जो उनके मन में आता है तो अक्षय ने कहा कि अब वह ऐसा पहले से कम करती हैं। अक्षय ने कहा कि अगर आप उनकी लिखी कॉपी पढ़ोगे तो एडिट करनी पड़ती है। वह बोले, ‘मैं हाथ जोड़ते हुए उनकी कॉपी एडिट करता हूं। मैं कुछ ऐसा नहीं कहना चाहता जिस पर मुझे कल पछताना पड़े।’

ट्विंकल का इंस्टाग्राम स्टॉक करते हैं अक्षय कहा- पता नहीं क्या लिख दें
करण जौहर ने जब अक्षय कुमार से एक ऐसे सेलेब का नाम बताने के लिए कहा जिसका वह इंस्टाग्राम अकाउंट स्टॉक करते हैं तो एक्टर ने वाइफ ट्विंकल का नाम लिया। अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं वाइफ का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करता हूं क्योंकि आप नहीं जानते कि वह क्या लिखने वाली है। मुझे हमेशा ध्यान रखना पड़ता है। हमेशा स्टॉक करना पड़ता है।’

अक्षय की शादीशुदा मर्दों को सलाह- बीवी को खुश रखो
अक्षय कुमार ने आगे शादीशुदा मर्दों को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि बस अपनी वाइफ की सुनो। सब ठीक रहेगा। इसी तरह की सलाह अक्षय ने न्यूली मैरिड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी दी। अक्षय ने कहा कि वाइफ खुश तो लाइफ भी खुश। रणबीर और आलिया ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी और अब दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...