10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान जाकर अंजू बनी फातिमा, इस्लाम कबूल कर किया नसरुल्लाह से निकाह-...

पाकिस्तान जाकर अंजू बनी फातिमा, इस्लाम कबूल कर किया नसरुल्लाह से निकाह- रिपोर्ट्स

Published on

नई दिल्ली

हिंदुस्तान से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन के बाद अब उसका नाम फातिम हो गया है। इससे पहले अंजू ने कहा था कि वो बस अपने फेसबुक दोस्त से मिलने पाकिस्तान आई है और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि,अब पाकिस्तानी मीडिया के जरिए ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने निकाह कर लिया है। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी। वो वीजा लेकर पाकिस्तान गई है।

निकाह के बाद जब नसरुल्लाह से ‘आज तक’ ने बात की तो उसने अंजू के साथ निकाह करने की खबरों को गलत करार दिया। नसरुल्लाह कहा कि अंजू (फातिमा) उसकी दोस्त है और वो उससे प्यार नहीं करता है। हालांकि इस बीच दोनों का निकाहनामा सामने आया गया जो नसरुल्लाह के दावों पर सवाल उठाता है।

इससे पहले एक पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Geo.tv को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वो अपने नए घर में खुशी से रह रही है। अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि स्थानीय लोगों अंजू को तोहफे देने के लिए आ रहे हैं। वो यहां खुश है और नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है।

अपर दीर जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के अनुसार, अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि वह अपना प्यार पाने के लिए भारत से पाकिस्तान आई है। वो यहां पर खुशी से रह रही है। पुलिस अधिकारी ने अंजू के बारे में बताया था कि उसके पाकिस्तान आने की जांच पूरी हो चुकी है। वो एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान आई है। उसके सभी दस्तावेज लीगल हैं।

इससे पहले अंजू ने कहा था कि वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करेंगीं। खैबर पख़्तूनख़्वा के दीर बाला पहुंची अंजू ने बीबीसी से बातचीत कहा था कि उन पर शादी के लिए इस्लाम कबूल करने का कोई दबाव नहीं है, लेकिन वो खुद शादी के लिए धर्म बदलने के हक में नहीं हैं। अंजू ने कहा था कि मैं नसरुल्लाह से 2020 से ही बात करती थीं। हमारे बीच फेसबुक के जरिये संपर्क हुआ था। नसरुल्लाह से मिलने के लिए ही मैं पाकिस्तान पहुंची हूं। यहां आकर मुझे अच्छा लग रहा है।

अंजू ने बताया था कि पाकिस्तान आने से पहले मैंने अपने पति को नहीं बताया था। बता देती तो शायद वो मना करते। मुझे ये भी पता नहीं था कि पाकिस्तान में मेरी एंट्री हो पाएगी या नहीं, लेकिन पाकिस्तान पहुंचने पर मैंने उन्हें बता दिया कि मैं यहां हूं। बच्चों से मैं लगातार बात कर रही हूं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...