11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeद केरल स्टोरी विवाद के बीच एआर रहमान की दो टूक, शेयर...

द केरल स्टोरी विवाद के बीच एआर रहमान की दो टूक, शेयर किया मस्जिद में हिंदू शादी का वीडियो

Published on

‘द केरल स्टोरी’ विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को लेकर कुछ लोग आपत्ति जता रहे हैं। कुछ इसे एजेंडा बता रहे हैं तो कोई इसकी तुलना ‘द कश्मीर फाइल्स’ से कर रहा है। ये मामला कोर्ट भी पहुंचा। जहां कांग्रेस से लेकर वाम दलों ने इसे बैन करने की मांग की। इस बीच म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां एक कपल मस्जिद में सात फेरे लेता नजर आ रहा है।

‘द केरल स्टोरी’ के विवाद के बीच ऑस्कर विनिंग कंपोजर AR Rahman ने वीडियो शेयर किया है। जिसे देख फिर से जनता की दो राय देखने को मिल रही है। कुछ एआर रहमान से सहमति जता रहे हैं तो कुछ ने उनके इस ट्वीट के विरोध में अपनी बात कही।

आखिर क्या है इस वीडियो में
एआर रहमान ने जो वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो साल 2020 का है। जिसमें एक कपल मस्जिद के अंदर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान लिखते हैं, ‘वाह… इंसानियत के लिए प्यार बिना शर्त और उपचारात्मक होना चाहिए।’ लाजिमी है कि एआर रहमान ने केरल की ताकत को इस वीडियो में बयां किया हैं। जहां ऐसे प्यार और सद्भावना के कई उदाहरण मौजूद हैं।

वीडियो में इस कपल की है कहानी
दावा किया जा रहा है कि ये कपल सारथ और अंजू की है। उन्होंने साल 2020 में मस्जिद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। बता दें हाल में ही कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था कि ये फिल्म अतिश्योतिक्ति करती है। राज्य की सच्चाई इतनी भर नहीं है।

Latest articles

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

संतों के विचारों से मजबूत होती है सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उखरुल में गोलीबारी और आगजनी

दिल्ली मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। उखरुल जिले में अज्ञात लोगों...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...