6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यबहराइच एनकाउंटर: सरफराज की बहन बोली- कल ही STF उठा ले गई...

बहराइच एनकाउंटर: सरफराज की बहन बोली- कल ही STF उठा ले गई थी, डॉक्टर बोले- दोनों के पैर में फंसी है गोली

Published on

बहराइच:

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या के आरोपी सरफराज और मोहम्मद तालिम का एनकाउंटर हुआ है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दंगे के बाद से ही आरोपी फरार थे। आज पुलिस ने नानपारा इलाके में मुठभेड़ में घायल कर दिया। एडीजी अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। इस बीच आरोपियों की बहन ने आरोप लगाया है कि STF ने एक दिन पहले ही उसके पिता, भाई और अन्य को उठा लिया था। वहीं मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है। हालांकि गोली पैर में ही फंसी हुई है।

बहराइच दंगे के आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हुए सरफराज की बहन रुखसार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता, भाई सरफ़राज, फहीम और एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था। रुखसार ने वीडियो जारी करते हुए भाई के साथ ही अपने शौहर का एनकाउंटर किए जाने का डर जाहिर किया।

एक के दाएं और एक के बाएं पैर में गोली
वहीं एनकाउंटर के बाद आरोपियों का मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके नाम सरफराज और मोहम्मद तालिम हैं। एक के दाएं पैर में और एक के बाएं पैर में गोली लगी है। गोली अंदर ही है क्योंकि एग्जिट पॉइंट नहीं दिख रहा है। करीब 2 बजकर 35 मिनट पर उन्हें यहां लाया गया है। हमने यहां से आरोपियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। स्थिति दोनों की नॉर्मल है।

गिरफ्तार आरोपियों पर रासुका लगेगा
बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने एनकाउंटर और गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले एक निजी चैनल से बातचीत में अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार, जानिए
पुलिस ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि बहराइच में 13 अक्तूबर को महराजगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम हैं- 1. मोहम्मद फ़हीन (नामजद), 2. मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, 3. मोहम्मद सरफराज (नामजद), 4. अब्दुल हमीद (नामजद), 5. मोहम्मद अफज़ल।

बहराइच के महाराजगंज में शनिवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। हिंसा और आगजनी के बीच पुलिस ने दो दिन में हालात काबू में किया। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...