11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यभाभी ने पिलाई नशीली चाय फिर ननद को दोस्तों को 'परोस' दिया,...

भाभी ने पिलाई नशीली चाय फिर ननद को दोस्तों को ‘परोस’ दिया, जानें बंद कमरे में ‘फिल्म’ वाली स्टोरी

Published on

चूरू:

लोकलाज के डर से महीनों तक सिसकती रही एक विवाहिता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और अपनी ही भाभी व तीन दरिंदों की ओर से किए गए सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक दास्तां पुलिस के सामने रखी। स्थिति यह रही कि जिस घर में महिला को सुरक्षित होना चाहिए था, उसी घर में भाभी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेसुध कर दिया और फिर तीन हैवानों ने बारी-बारी से उसकी इज्जत लूट ली। यह सभी भाभी के मित्र बताए जा रहे हैं। कुछ इस प्रकार का गंभीर वारदात का मामला राजस्थान के सरदारशहर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। पीड़िता ने तीन पुरुषों के खिलाफ पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट देते हुए गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। केस में अपनी ही भाभी पर देह शोषण में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।

चाय पीते ही चक्कर… फिर शुरू हुआ दरिंदों का खेल!
थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि वह पछले 6 साल से अपने पीहर में रहकर अपने हिस्से की ट्यूबवेल की जमीन लेकर काश्त कर रही है। एक दिन भाई की पत्नी यानि भाभी ने उसे खाना बनाने में मदद करने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां भाभी ने बहला फुसला कर नशीले पदार्थ मिली चाय पिलाई। जिससे उसे नशा हो गया। इस दौरान भाभी के घर में पहले से मौजूद तीन व्यक्तियों ने नशे की हालत में बारी-बारी से इज्जत लूट ली।

होटल के कमरे में निवस्त्र हालत, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला!
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, पीड़िता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि जब होश आया तो वह एक होटल के कमरे में निवस्त्र थी। भाभी और उसके तीनों दरिंदे दोस्तों ने बताया कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया। धमकाते हुए कहा कि अगर अब आगे बात नहीं मानी तो गंदा वीडियो वायरल कर देंगे, जान से मार देंगे। पिस्तौल दिखाकर डराया और उसे वायरल करने की धमकी देकर काफी समय तक जब-जब मौका मिला, उसका सामूहिक रुप से यौन शोषण करते रहे।

भाभी समेत 4 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस
विवाहिता ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उसने डर, लोकलाज और धमकियों के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब आरोपियों ने उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू किया और अगवा करने की धमकियां देने लगे, तो उसने पति को पूरी घटना बताई और फिर मामला थाने में दर्ज कराया गया। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है ।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this