9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालBig Breaking: मध्यप्रदेश में हाहाकार, 108 से सीधे 160 रुपए लीटर हुआ...

Big Breaking: मध्यप्रदेश में हाहाकार, 108 से सीधे 160 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ के नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नए साल का पहला दिन है लोग जश्न के मूड में हैं, लेकिन प्रदेशभर में ट्रक और बसों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति ये है कि कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं…इसके साथ ही अब यहां कई पेट्रोल पंप संचालकों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है।

पेट्रोल टैंकर चालकों ने किया स्टेयरिंग लॉक हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रक-टैंकरों के ड्राइवरों की हड़ताल से मध्यप्रदेश में पेट्रोल को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। पेट्रोल की किल्लत के बीच कई पंप संचालकों ने मनमानी कीमतों पर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तक 108 रुपए में बिकने वाला पेट्रोल आज 160 रुपए लीटर बिक रहा है।

मध्य प्रदेश में केेंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ के नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नए साल का पहला दिन है लोग जश्न के मूड में हैं, लेकिन प्रदेशभर में ट्रक और बसों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति ये है कि कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं। डीजल की किल्लत शुरू हो चुकी है। रविवार देर रात से शुरू हुई बसों और ट्रक ड्राइवरों की इस हड़ताल के बाद यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। इस उम्मीद में हैं कि कब बस आए और कब वे घर लौटें। हमेशा सवारियों के इंतजार में रहने वाले ऑटो चालक भी सवारियों को नहीं ले जा रहे हैं। यहां पढ़ें क्या है ये केंद्र सरकार का ये नया मोटर व्हीकल हिट एंड रन एक्ट और प्रदेशव्यापी ट्रांसपोर्टर हड़ताल कैसे बढ़ा रही लोगों की मुश्किलें…

पेट्रोल भरवाने पहुंचे जरूरतमंदों ने सुनाया हाल
1. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे रामस्वरूप का कहना है कि उन्होंने 108 रुपए के बजाय 160 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। जब रामस्वरूप से पूछा गया कि क्या उन्हें पेट्रोल की कीमतें बढऩे की खबर पढ़ी या सुनी है, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि कहीं खबर नहीं है। वहीं उन्होंने इतना महंगा पेट्रोल सिर्फ इसलिए भरवाया कि उन्हें जरूरी काम निपटाना था। रामस्वरूप का कहना था कि उन्होंने पेट्रोल पंप पर जब महंगे पेट्रोल बेचने की बात का विरोध किया तो उनका कहना था कि पेट्रोल कम है और टैंकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं।

2. रोहित नगर फेस वन निवासी जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उन्होंने 160 रुपए पर लीटर सुना तो वे चौंक गए। लेकिन अब वे पेट्रोल भरवा चुके थे, उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से बात की तो पता चला कि पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल टैंकर पंप नहीं आ रहे हैं। हड़ताल के कारण वे परेशान हो रहे हैं।

हड़ताल के चलते मध्य प्रदेश के भौंरी और बकानिया के ऑयल डिपो पर पेट्रोल टैंकर खड़े नजर आ रहे हैं। यहां करीब 200 से ज्यादा टैंकर चालकों ने स्टेयरिंग लॉक कर दिए हैं और चले गए हैं।

पेट्रोल संचालकों का कहना है
एक पेट्रोल संचालक का कहना है कि पेट्रोल पंप पर टैंकर वाले नहीं आ रहे। वे हड़ताल पर हैं। ऐसे में पेट्रोल टैंक खाली हो चुके हैं।

इनका कहना है
शहर में पेट्रोल महंगा बिकने के मामले में हम लोग पेट्रोल पंप जाकर जांच कर रहे हैं लापरवाही मिलेगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी।
– मीणा मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक

यहां जानें क्या है ये हिट एंड रन कानून
हिट एंड रन केस को लेकर पहले से कानून है लेकिन अब केंद्र सरकार नया कानून लेकर आई है। अभी तक हिट एंड रन में ड्राइवर की थाने से जमानत हो जाती है साथ ही दो साल की सजा का प्रावधान भी है। लेकिन अब इसमें वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को अधिकतम 10 साल की सजा होगी, इसके साथ ही 7 लाख जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...