12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलनाम बड़े और दर्शन छोटे... ब्रिस्बेन के गाबा में इन 4 खिलाड़ियों...

नाम बड़े और दर्शन छोटे… ब्रिस्बेन के गाबा में इन 4 खिलाड़ियों ने कटा दी टीम इंडिया की नाक

Published on

ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया पर अपना शिकंजा कस लिया है। बारिश से प्रभावित खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम की पारी में सिर्फ 51 रन के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए हैं। ये चारों विकेट टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के हैं। दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर खड़े थे, लेकिन जिस तरह से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और विराट कोहली ने अपना विकेट गंवाया वह काफी निराशाजनक था।

लगाताक दूसरे मैच में नहीं चला यशस्वी का बल्ला
पर्थ टेस्ट मैच में कमाल दिखाने वाले ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे हैं। एडिलेड में खराब बल्लेबाजी के बाद गाबा में भी उनका बल्ला नहीं चला। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए जिसमें उन्होंने एक चौका लगाया। इसके बाद वह स्टार्क का शिकार बन गए।

सिर्फ 1 रन बना पाए शुभमन गिल
भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल की ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट मैच में हालत बहुत ही खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद गिल सिर्फ 3 गेंद का ही सामना कर पाए। इस दौरान गनीमत ये रही कि गिल ने अपना खाता खोल लिया था। सिर्फ 1 रन बनाने के बाद के वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर मार्श के हाथों कैच आउट हो गए।

विराट कोहली ने हद पार कर दी है
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी बल्लेबाजी में बुरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। विराट कोहली गाबा टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 16 गेंद तक क्रीज पर रहे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी पुरानी गलती को दोहराते हुए विकेट फेंक दिया। इस तरह विराट को जहां जिम्मेदारी उठानी चाहिए वहां उन्होंने साथ छोड़ दिया।

ऋषभ पंत नहीं झेल पाए दबाव
टॉप ऑर्डर में गिरे लगातार तीन विकेट का दबाव ऋषभ पंत पर साफ देखने को मिला। पंत एडिलेड में टीम इंडिया लिए काफी संघर्ष किया था, लेकिन गाबा में वह कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...