10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यUP: लखीमपुर में BJP विधायक योगेश वर्मा को पीटा... पुलिस के...

UP: लखीमपुर में BJP विधायक योगेश वर्मा को पीटा… पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़, फिर कॉलर पकड़कर खींचा

Published on

लखीमपुर ,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को तमाचा जड़ दिया. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा में कहासुनी हुई थी. जिसको लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी बीच तमतमाए अवधेश सिंह ने सरेआम पुलिसवालों के सामने विधायक योगेश वर्मा पर हाथ छोड़ दिया. इसके बाद दूसरे वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और मारपीट की.

मारपीट के दौरान दौरान जब विधायक और उनके साथी बार संघ अध्यक्ष की ओर लपके तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया. इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और शहर के अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर बवाल हुआ.

इस घटना के बाद विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव है, बीजेपी कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे. इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई. पहले व्यापार मंडल के नेता राजू अग्रवाल से मारपीट की गई, उनका पर्चा फाड़ दिया. जब मैं उनको देखने के लिए आया तो वकील अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर भी हाथ छोड़ दिया.

विधायक ने कहा कि उन्होंने (अवधेश सिंह) मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मेरे साथ जब घटना हुई तब प्रशासन एक्टिव हुआ. अवधेश सिंह एंड कंपनी द्वारा लोगों के पर्चे फाड़े जा रहे हैं. वहीं, अवधेश सिंह की ओर से विधायक पक्ष पर मतदाता सूची फाड़ने और मनमानी कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है.

बताया जा रहा है कि लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे. आज सुबह जब दोनों पक्षों के लोग बैंक के सामने जुटे तो कहासुनी मारपीट में बदल गई.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...