15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयबीजेपी विधायक की हालत अभी भी खराब, भीड़ ने की थी पिटाई,...

बीजेपी विधायक की हालत अभी भी खराब, भीड़ ने की थी पिटाई, DCW चीफ से बोले- CM ने किया विश्वासघात

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर हिंसा के दौरान हमले में घायल हुए एक भाजपा विधायक को सरकार ने दरकिनार कर दिया है, ऐसे दावों को अब मणिपुर सरकार ने नकारा है। हालांकि भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे का कहना है कि सीएम एन बीरेन सिंह ने उनके साथ विश्वासघात किया है। यह बात उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से कही है।

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे से बात कर रही हैं, वीडियो में दिखाई दे रहे वाल्टे शदीद बीमार दिखाई दे रहे हैं। फ़िरज़ावल जिले के थानलॉन से तीन बार के विधायक और आदिवासी मामलों के पूर्व मंत्री, वाल्टे पर उस समय हमला किया गया जब मणिपुर में जातीय संघर्ष शुरू ही हुआ था। वह हमले में इतने ज़्यादा घायल हो गए थे कि उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें लकवा भी आ गया। उन पर हमला करने वाले लोगों मे गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय के लोग शामिल थे।

स्वाति मालीवाल ने लिखा, “मणिपुर केभाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे जी से दिल्ली में मिली। इन्हें भीड़ ने बहुत मारा और करंट लगाया जिससे इन्हें Paralysis हो गया। दिल्ली में लाखों रुपये खर्च इलाज चल रहा है। इतने दर्द में भी वो मणिपुर की भलाई के बारे में सोच रहे है। पर इनसे BJP का कोई सीनियर नेता नहीं मिला न किसी ने मदद की। मैंने JP Nadda जी को मदद के लिए पत्र लिखा है।”

सरकार ने क्या कहा है?
मणिपुर सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य में हिंसा फैलने के बीच भीड़ द्वारा बेरहमी से हमला किए गए भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे को भुलाया नहीं गया है। मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं जनसंपर्क (आईपीआर) मंत्री सपम रंजन ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा, “उन्हें भुलाया नहीं गया है, हमें उनकी परवाह है।”

घटना को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि विधायक मुख्यमंत्री के बंगले पर बैठक कर रहे थे। उस समय तक राज्य भर में हिंसा बढ़ गई थी और मुख्यमंत्री ने विधायकों को सीएम बंगला नहीं छोड़ने की सलाह दी थी। यहां तक कि वुंगज़ागिन से भी फिलहाल बंगला नहीं छोड़ने का अनुरोध किया गया था।

मुख्यमंत्री की सलाह के बाद इम्फाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराए जाने के बाद राज्य ने वाल्टे की स्थिति पर लगातार नजर रखी है। रंजन ने कहा कि जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो उन्होंने उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ट्रांसफर करने के लिए एक एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...