9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालबीजेपी MLA के बेटे ने मचाया उत्पात, पड़ोसी को कार से कुचलने...

बीजेपी MLA के बेटे ने मचाया उत्पात, पड़ोसी को कार से कुचलने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

ग्वालियर:

पीछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने आतंक मचाया है। विधायक के बेटे ने कार से पड़ोसी को कुचलने की कोशिश की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। यह पूरा मामला शहर के पुरानी छावनी इलाके का है। बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी ने उत्पात मचाया है। बीती रात दिनेश लोधी पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बीती रात दिनेश लोधी ने अपनी स्कॉर्पियो कार तेजी और लापरवाही से चलाकर जलालपुर में ही रहने वाले रविंद्र यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा स्कूटर को टक्कर मारी। वहां खड़े रविन्द्र और उनका मासूम भतीजा बच गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने यादव परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिनेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। दिनेश लोधी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।

रविंद्र यादव कुख्यात गैंगस्टर भगवान दास कमरिया का नजदीकी रिश्तेदार है। जिसकी करीब एक दशक पहले कुछ लोगों ने घर के बाहर गोली से भूनकर हत्या कर दी गई थी । गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शिवपुरी के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से प्रीतम सिंह लोधी चुनाव जीते हैं। वह बीजेपी के टिकट पर चौथी बार चुनाव लड़े थे। प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ भी कई मामले दर्ज थे। इनमें से कुछ अभी भी विचाराधीन है।

वहीं, उनके बेटों पर भी कई मामले चल रहे हैं। जिस व्यक्ति के यहां यह वारदात हुई है, उनकी भी पारिवारिक पृष्ठभूमि अपराधों की रही है। यह रंजिश आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। ऐसी आशंका जताई जा रही है। इसलिए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश लोधी को गिरफ्तार किया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...