10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में सरकार गिराने के लिए BJP ने ऑफर किए थे विधायकों...

कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए BJP ने ऑफर किए थे विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये, सिद्धारमैया का सनसनीखेज दावा’

Published on

बेंगलुरु/मैसुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को दावा किया कि विपक्षी बीजेपी ने उनकी सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी विधायक ने यह पेशकश स्वीकार नहीं की। इसकी वजह से BJP अब उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धारमैया सरकार को किसी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये की पेशकश की। कर्नाटक की 224 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं। इंडिया अलायंस के साथ उसके पास कुल 136 विधायकों का समर्थन है।

सीएम बोले-किसने छापे नोट?
सिद्धारमैया ने सवाल पूछते हुए कहा कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया? क्या पूर्व मुख्यमंत्रियों बी एस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, विपक्ष के नेता आर अशोक, ‌बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने नोट छापे? सीएम ने बाद में कहा कि उन्होंने कहा कि यह सब घूस का पैसा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूरु जिले के टी नरसीपुरा विधानसभा क्षेत्र में 470 करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्यों का उद्घाटन करने के बाद सिद्धारमैया ने ये आरोप लगाए। सिद्धारमैया ने महीने भर पहले यह कहा था कि राज्य में ऑपरेशन लोटस की तैयारी चल रही है।

विधायक खरीदने की कोशिश
सीएम ने आरोप लगाया कि उन्होंने घूस में करोड़ों रुपये कमाए हैं। अब उसी पैसे का इस्तेमाल करके विधायक खरीदना चाहते हैं। उन्होंने प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश की है। सिद्धारमैया ने कहा कि लेकिन इस बार हमारा एक भी विधायक इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसलिए अब उन्होंने किसी तरह से इस सरकार को हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसलिए वे अब झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से पहले भी ऑपरेशन लोटस के आरोप लगाए जाते रहे हैं। 2019 में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार 17 विधायकों के दल-बदल से 14 महीने में ही गिर गई थी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...