12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यउदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 13 दिन पहले ही PM मोदी ने...

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, 13 दिन पहले ही PM मोदी ने किया था उद्घाटन

Published on

उदयपुर

13 दिन पहले जिस उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था, उसे ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक विस्फोटक और टूटे हुए ट्रैक के बारे में जानकारी देता दिखाई दे रहा। वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है कि ये शनिवार रात ओढ़ा पुल के पास हुई है। स्थानीय लोगों ने देर रात को धमाके की आवाज सुनने का दावा भी किया। इधर, ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

ट्रैक को क्यों पहुंचाया नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी सूचना तुरंत ही रेलवे प्रशासन को दी। हालांकि, ट्रैक से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो में रेलवे ट्रैक टूटा हुआ साफ दिखाई दे रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने खास मंसूबे तक नए बने ट्रैक और पुलिया को नुकसान पहुंचाया।

पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होने की बात कही है। उनका कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे बदमाशों का क्या मसकद था? जांच की जा रही है, पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही इस संबंध में खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर बदमाशों ने किस वजह से यहां बारूद लगाया और ट्रैक को उड़ाने की कोशिश की।

असरवा से पीएम मोदी ने इस ट्रेक का किया था उद्घाटन
इधर, इसी मार्ग पर चलने वाली असरवा से उदयपुर आने वाली ट्रेन पर रोक लगा दी गई है। कई और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। ये भी बताया जा रहा है कि बदमाशों की इस करतूत के बाद ग्रामीणों के सतर्क होने से बड़े हादसे की आशंका टल गई है। अभी 31 अक्टूबर से ही रेल लाइन शुरू हुई है। जिसका असरवा से पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यह ट्रैक सुर्खियों में है।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार इस ट्रैक को शुरू होने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। लगभग दो दशक यानी 20 साल बाद इसे शुरू किया जा सका। ऐसे में इस ट्रैक को तोड़ने की साजिश रचने वालों के खिलाफ स्थानीय लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इस ट्रैक को लेकर कहा था कि इस लाइन के शुरू होने से अहमदाबाद और राजस्थान के विकास के गति को बल मिलेगा। ऐसे में लोग इस घटना से काफी आहत हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...