7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य50 लोगों समेत नाव यमुना में डूबी, 4 शव बरामद, बांदा में...

50 लोगों समेत नाव यमुना में डूबी, 4 शव बरामद, बांदा में बड़ा नाव हादसा

Published on

बांदा

यूपी के बांदा में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक नाव पर सवार करीब 50 लोग यमुना में डूब गए हैं। अभी तक 4 शवों को बरामद किया गया है। स्‍थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक नाव में सवार 50 लोग यमुना नदी को पार करके, कौहन और यशोथर जा रहे थे। उनकी नाव अचानक तेज बहाव क़े चलते भवर में फंस कर डूब गई।

थाने की पुलिस और स्थानीय गोताखोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी का बहाव अत्यधिक होने से शव निकालने में मुश्किल हो रही है। थाना इंचार्ज क़े मुताबिक 4 लाशें निकली गई हैं।

दोपहर 3 बजे की घटना
गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 50 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए, जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मौके पर पहुंच एसपी
खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने कहा, नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...