11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यराहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पैसे लेकर आ रहे हैं बॉलीवुड...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पैसे लेकर आ रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटी, बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस का पटलवार

Published on

मुंबई

भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड सेलिब्रिटी पैसे लेकर आ रहे हैं। पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई नये और पुराने फिल्मी कलाकर दिखे। हालांकि बीजेपी नेता के इस दावे पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में जब भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंची तो उसमें एक्टर अमोल पालेकर, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी ने भी यात्रा में भाग लिया। नितेश राणा ने एक वाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा मैनेज है। यह इस बात का प्रमाण है कि अभिनेताओं को उनके साथ आने और चलने के लिए कैसे भुगतान किया जाता है। सब गोलमाल है भाई! ये पप्पू कभी पास नहीं होगा।

बीजेपी नेता के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सबूत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे साफ चलता है कि बीजेपी यात्रा को बदनाम करना चाहती। सबूत के तौर पर ऐसी फर्जी इमेज शेयर कर रहे हैं। इस मैसेज न कोई नाम है और न ही नंबर। सेलेब्रिटीज का सपोर्ट लेने में तो बीजेपी आगे है।

उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों पर मशहूर हस्तियों के ट्टीट याद हैं ना? हर कोई जानता है कि बीजेपी हमेशा से विभाजनाकारी और निरंकुश रही है। वह बस कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...