10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीति2023 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना... मोदी ने तब कहा था, आज...

2023 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना… मोदी ने तब कहा था, आज सच हो रही वो बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। ऐसे समय में पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ है। हां, यह वीडियो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के पूरे होने के समय का है। पीएम लोकसभा में अपना भाषण देने के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी सरकार के खिलाफ पेश किए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर सुनाया था। 45 सेकेंड के वीडियो में उनका आक्रामक अंदाज महसूस किया जा सकता है। उसी समय यानी आज से करीब पांच साल पहले ही पीएम ने भविष्यवाणी कर दी थी कि विपक्ष 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। आज वह बात सच साबित होने जा रही है।

2023 में फिर से…
जी हां, आज मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नोटिस दिया जा चुका है। 2019 में अपनी धारदार स्पीच के दौरान मोदी ने कई बातें कही थीं। तारीख थी 7 फरवरी 2019 और मोदी ने कहा था, ‘आप इतनी तैयारी करो, इतनी तैयारी करो कि 2023 में फिर से आपको अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिले।’ इस पर कुछ सदस्य ठहाका लगाने लगे थे। बगल में बैठे राजनाथ सिंह भी मुस्कुरा दिए थे।

खरगे बोल पड़े, अहंकार की बात
उस समय वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी लोकसभा में बैठे थे। उन्होंने झट से कहा था कि यही अहंकार की बात है। तब मोदी ने आक्रामक लहजे में कहा था कि ये समर्पण भाव है, ये समर्पण भाव है। कांग्रेस की तरफ उंगली करते हुए मोदी ने कहा था कि अहंकार का परिणाम है कि 400 से 40 हो गए और सेवा भाव का परिणाम है कि 2 से यहां आकर बैठ गए। आप कहां से कहां पहुंच गए। अरे, मिलावटी दुनिया में जीना पड़ रहा है। जुलाई 2018 में विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसके समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे जबकि खिलाफ में 325 सांसदों ने वोट किया था।

अविश्वास गिरेगा फिर प्रस्ताव क्यों?
आज विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव संख्याबल के लिहाज से गिरना तय है लेकिन उनकी दलील है कि वे चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरकर पर्सेप्शन की फाइट जीत जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव का परिणाम पहले से तय है क्योंकि संख्याबल साफ तौर पर भाजपा के पक्ष में है और विपक्षी समूह के निचले सदन में 150 से कम सदस्य हैं। विपक्षी दलों का तर्क है कि यह मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलने के लिए मजबूर करने की रणनीति है। दरअसल, सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि मणिपुर की स्थिति पर चर्चा का जवाब केवल गृह मंत्री देंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...