10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमणिपुर में BSF जवान ने महिला के साथ की छेड़खानी, CCTV में...

मणिपुर में BSF जवान ने महिला के साथ की छेड़खानी, CCTV में कैद हुई वारदात

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बीएसएफ के हेड कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने किराने की दुकान के अंदर महिला का यौन उत्पीड़न किया है। छेड़खानी का यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। घटना पिछले सप्ताह की है। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकाता है कि जवान महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है।

इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक जवान वर्दी में है और राइफल लिए हुए है। वह महिला को बार-बार छू रहा है। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद के रूप में हुई है।

20 जुलाई की है घटना
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 जुलाई को इंफाल में पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर हुई। आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद के रूप में हुई है। उसे निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने आगे कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीएसएफ ने आरोपी के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कड़ी निगरानी में रखा गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मणिपुर के थौबल जिले में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार से पहले दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिससे देश भर में आक्रोश फैल गया था। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक किशोर है।

इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जिन आरोपियों की पहचान कर ली है उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा बाकी दोषियों की पहचान की जा रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं जो फर्जी खबरें प्रसारित कर रहे हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...