10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराष्ट्रीयजामिया नगर में तेज आवाज कर रही थी बुलेट, जांच के लिए...

जामिया नगर में तेज आवाज कर रही थी बुलेट, जांच के लिए रोका तो बाप-बेटे ने SHO को ही पीट डाला

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में एक SHO को बाइक सवार पुत्र और पिता ने मिलकर पीट दिया। पिता और पुत्र की बुलेट बाइक में तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा था और इस पर SHO ने जांच के दौरान नाराजगी जताई थी। वहीं पुलिस ने अब बाप और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गश्त कर रहे थे SHO
बाटला हाउस इलाके में SHO गश्त कर रहे थे। यह घटना रात करीब 8:30 बजे की है। SHO नरपाल सिंह जामियानगर के बाटला हाउस में गश्त कर रहे थे और इसी दौरान कब्रिस्तान चौक से जामिया नगर की ओर एक बाइक आ रही थी। यह बाइक काफी तेज आवाज कर रही थी। इसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।

इसके बाद एसएचओ ने साथी पुलिसकर्मी को जांच के लिए मोटरसाइकिल को रोकने का निर्देश दिया। पुलिसकर्मी ने जांच की और उसमें अवैध रूप से साइलेंसर लगा हुआ था। नियम के अनुसार यह मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन था। एसएचओ ने बाइक चला रहे 24 वर्षीय आसिफ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

जाने दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा- आरोपी ने SHO से कहा
इसके बाद आसिफ ने अपने पिता को फोन करके बुलाया और पुलिसकर्मियों से बुलेट छीनने का प्रयास किया। इस दौरान SHO से आसिफ कहता है कि समझौता कर लो और जाने दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। जब SHO ने समझौता करने से मना किया तो उन्होंने पीट दिया। आसिफ के पिता का नाम रियाजुद्दीन है। बताया जाता है कि आसिफ के पिता ने SHO को पकड़ा और आसिफ ने आंख के पास मुक्का मार दिया। SHO अस्पताल में भर्ती है। जामिया नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत
उत्तर प्रदेश से पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रशासन ने इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला तूल पकड़ रहा है और राजनीति भी तेज हो गई है। पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाई थी और वहीं पर उसकी मौत हो जाती है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना

मुंबई।रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के विजेता के रूप में गौरव खन्ना उभरे...