16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'जलेबी' जैसी ब्यूरोक्रेसी... एलॉन मस्क ने बताया- अमेरिकी नौकरशाही को कैसे बदलेगा...

‘जलेबी’ जैसी ब्यूरोक्रेसी… एलॉन मस्क ने बताया- अमेरिकी नौकरशाही को कैसे बदलेगा DOGE

Published on

नई दिल्ली,

डोनाल्ड ट्रंप के बाद आने वाले समय में अमेरिका के दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स माने जा रहे अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में यह बताया गया है कि ट्रंप ने जिस नए विभाग DOGE की कमान मस्क को दी है, वह चार साल के अंदर कैसे अमेरिका की नौकरशाही को बदलकर रख देगा.

दरअसल, एलॉन मस्क ने कॉलिन राइट नाम के एक शख्स का पोस्ट अपने हैंडल से शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि वर्तमान (2024) में अमेरिका के अंदर नौकरशाही (Bureaucracy) किस हालत में है. 2024 में ब्यूरोक्रेसी की जो डिजाइन दिखाई गई है, वह एकदम जलेबीनुमा (उलझी हुई) है.

2028 तक कैसी होगी ब्यूरोक्रेसी?
इसके बाद 2026 को लेकर भी एक डिजाइन शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि अगले दो सालों में अमेरिकी नौकरशाही में कितना सुधार होगा. वहीं, 2028 को लेकर भी एक डिजाइन शेयर किया गया है, जो एक शानदार शेप में नजर आ रहा है. यानी शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक 2028 तक अमेरिका की ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से सही रास्ते पर आ जाएगी.

एलॉन मस्क को DOGE की कमान
बता दें कि ट्रंप ने अपनी होने वाली सरकार के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशिएंसी (DOGE) नाम से एक नए विभाग का निर्माण किया है. इस विभाग की कमान एलॉन मस्क करेंगे और भारतवंशी विवेक रामास्वामी इसमें उनकी मदद करेंगे. DOGE का उद्देश्य बड़ी संख्या में संघीय एजेंसियों को बंद कर ब्यूरोक्रेसी को क्लीनअप करना है. कहा जा रहा है कि इस क्लीनअप के तहत अमेरिका की 428 में से 99 एजेंसियां ही बच पाएंगी, बाकी सब पर ताले लगने वाले हैं.

क्या काम करेगा मस्क का DOGE
दरअसल, मस्क का DOGE ट्रंप की सलाहकार समिति के तौर पर काम करेगा, जिसका फोकस ब्यूरोक्रेसी का क्लीनअप करने और अनावश्यक सरकारी खर्चे में कटौती करने पर होगा. हालांकि, मस्क और रामास्वामी औपचारिक तौर पर सरकारी अधिकारी नहीं होंगे, लेकिन उनके दखल से सरकारी एजेंसियों के कामकाज में बदलाव होगा.

Latest articles

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के...

अरेरा कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ आर-पार की जंग: कांग्रेस के आंदोलन को मिला भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं का साथ

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित आर्य समाज मंदिर के पास...

सांसद आलोक शर्मा की पहल: सीहोर में होगा इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का ठहराव

सीहोर। स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।...

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...