9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या पूरा डिपार्टमेंट नाकारा लोगों से भरा पड़ा है... ED डायरेक्टर का...

क्या पूरा डिपार्टमेंट नाकारा लोगों से भरा पड़ा है… ED डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाते हुए SC ने की तल्ख़ टिप्पणी

Published on

नई दिल्ली

ईडी के निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने की मांग कर रहे केंद्र को आज सुप्रीम कोर्ट में शर्मसार होना पड़ गया। दरअसल, सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता टॉप कोर्ट की ट्रिपल बेंच से दरख्वास्त कर रहे थे कि संजय मिश्रा को एक्सटेंशन देना बहुत जरूरी है। उनकी दलील थी कि FATF (फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स) की मीटिंग को देखते हुए ये बहुत ज्यादा जरूरी है।

मेहता का कहना था कि संजय मिश्रा ही इस हाईप्रोफाइल मीटिंग को फेस करने की स्थिति में हैं। उनकी बात सुनकर जस्टिस बीआर गवई बोले- संजय मिश्रा के अलावा सारा महकमा नाकारा है क्या? उन्होंने मेहता से सवाल किया कि क्या इससे लोगों को ये नहीं लग रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय में मिश्रा के अलावा कोई काम करने वाला नहीं है। जस्टिस की बात सुनकर तुषार मेहता चुप्पी साध गए। उनके पास अदालत के सवाल का जवाब नहीं था।

15 सितंबर 2023 तक ही निदेशक के पद पर रहेंगे संजय मिश्रा
हालांकि केंद्र ने संजय मिश्रा के लिए अक्टूबर 2023 तक एक्सटेंशन मांगा था। अलबत्ता अदालत ने 15 सितंबर 2023 तक ही सेवा विस्तार देने की बात कही है। इससे पहले 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाकर कहा था कि संजय मिश्रा को दो एक्सटेंशन दिए जा चुके हैं। वो केवल 31 जुलाई तक काम कर सकते हैं। उस समय केंद्र की तरफ से पेश एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट के सामने कोई दलील नहीं रखी लेकिन 31 जुलाई के नजदीक आते केंद्र संजय मिश्रा के लिए फिर से एक्सटेंशन मांगने लग गया।

केंद्र ने संजय मिश्रा को बीते साल नवंबर में एक्सटेंशन दिया था। उनके रिटायर होने से एक दिन पहले ये आदेश जारी किया गया था। उनको ये एक्सटेंशन तीसरी बार दिया गया था। इससे पहले 2021 में एनजीओ कॉमन कॉज की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि एक्सटेंशन देने के मामले में केंद्र सावधानी बरते। संजय मिश्रा को 2018 में ईडी में नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए थी। उसके बाद से उनको तीन बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। हर बार केंद्र की दलील अलग ही होती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...