10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिसभापति धनखड़ और खरगे में हुई 'दिल' की ऐसी चर्चा, हंगामा भूल...

सभापति धनखड़ और खरगे में हुई ‘दिल’ की ऐसी चर्चा, हंगामा भूल फूट गए हंसी के फव्वारे

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में आज मणिपुर मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में गरमागरमी का माहौल था। लेकिन इसी बीच, सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच ‘दिल’ की क्या चर्चा हुई जोरदार ठहाके लगने लगे। दरअसल, मणिपुर के मुद्दे पर दोनों पक्ष में तीखी नोकझोंक चल रही थी तभी धनखड़ ने खरगे को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरे दिल में नंबर 1 वन हैं सर। इसपर खरगे ने कहा कि मुझे मालूम है कि आपका दिल बहुत बड़ा है, लेकिन इस तरफ (विपक्ष) के लिए नहीं बल्कि उस तरफ (सत्ता पक्ष) के लिए है। इसपर धनखड़ ने कहा कि लेकिन हार्ट तो बायीं तरफ होता है न। इस पर खरगे ने हंसते हुए लेकिन आप हमेशा कुछ यूं मुड़ते हैं। इसपर सदन में जोरदार ठहाका लगने लगा।

माहौल हुआ हल्का
जैसे ही खरगे और धनखड़ के बीच हंसी-मजाक वाली बात हुई सदन में माहौल हल्का दिखा। हालांकि, इसके बाद भी विपक्ष नियम 267 के तहत बहस कराने पर अड़ा रहा। बार-बार के शोरशराबे के कारण सभापति को दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

हम यहां मणिपुर की बात कर रहे हैं पीएम ईस्ट इंडिया कंपनी की 
इसी दौरान सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम यहां मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं। उन्होंने सभापति से कहा कि विपक्ष की मांग मानकर इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा कराए जाने की जरूरत है। खरगे ने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर पीएम क्यों नहीं बोल रहे हैं। 50 लोग 267 के तहत बात करने के लिए तैयार हैं। क्यों पीएम मोदी यहां आकर बात नहीं करते हैं। क्यों हमको समझाते नहीं हैं। बाहर तो बोलते हैं ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में, अरे मणिपुर के बारे में बात करो न।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...