10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, बदला स्कूल का टाइमिंग, CM ने दिया...

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, बदला स्कूल का टाइमिंग, CM ने दिया ये आदेश

Published on

भोपाल,

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में आ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है. स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है. ठंड का सबसे ज्यादा असर घर से बाहर निकलने वाले लोग और स्कूल जाते बच्चों पर पड़ रहा है, इसलिए स्कूल का टाइमिंग सुबह 10 बजे से किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश में सर्दी के कारण स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से कर दी गई है. सीएम के निर्देश के अनुसार, 20 जनवरी 2024 से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय बदला जाएगा. जो शासकीय विद्यालय प्रातः 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगे. कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होगा.

चंडीगढ़ में भी बदला गया स्कूल का टाइम
शीतलहर और कोहरे की वजह से मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में स्कूल बंद या टाइमिंग बदलने के आदेश हैं. चंडीगढ़ डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में सभी क्लासेस सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चलेंगी, जबकि स्कूल स्टाफ को सुबह 8.45 पर स्कूल में पहुंचना होगा.

राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक छुट्टियां
ठंड के मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने का फैसला लिया है. स्कूलों की छुट्टियां नहीं बढ़ाई गई हैं. राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी 2024 से शीतकालीन छुट्टियां चल रही हैं, जो 15 जनवरी को समाप्त होंगी. नोएडा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान कक्षा 9-12 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...