7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपाल'MP में कांग्रेस विधायक को दिला दी मंत्री पद की शपथ...', BJP...

‘MP में कांग्रेस विधायक को दिला दी मंत्री पद की शपथ…’, BJP सरकार पर भड़के जीतू पटवारी

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश के मोहन यादव मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत चर्चा में हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र की परंपराओं की अनदेखी करते हुए कांग्रेस विधायक को बीजेपी सरकार में मंत्री बना दिया गया. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रामनिवास रावत के अब भी कांग्रेस विधायक होने का दावा किया है. .

जीतू पटवारी ने ‘X’ पर लिखा, ”यह स्थापित परंपरा है कि सरकार और विपक्ष अलग होते हैं, लेकिन लोकतंत्र की हत्या व कुर्सी की सौदेबाज़ी के लिए कुख्यात बीजेपी ने कांग्रेस विधायक को ही मंत्री पद की शपथ दिला दी! यह लोकतंत्र और संविधान का प्रमाणिक अपमान है. जबकि, कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पर्याप्त आधार एवं प्रमाणिकता के साथ प्रतिवेदन दिया था. दुर्भाग्य से उन्होंने भी कर्तव्य-पालन नहीं किया.

महामहिम राज्यपाल को भी संविधान-लोकतंत्र की परंपराओं का पालन करना था. क्योंकि, वे दल नहीं, संविधान के आदेश पालन के लिए नियुक्त किए गए हैं. लेकिन, संविधान के शीर्ष पद से भी असहमति दर्ज नहीं की गई. मैं मध्यप्रदेश की जनता को फिर बताना चाहता हूं कि यह कर्ज, क्राईम, करप्शन की सरकार है. यह बार-बार खरीद-फरोख्त और दलबदल की राजनीति का अपराध कर रही है.”

बता दें कि मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में एक संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे रामनिवास रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ दल BJP में शामिल हो गए थे. हालांकि, रावत BJP में शामिल हो गए, लेकिन उन्होंने अभी तक राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है.

चुनावी रैली में बीजेपी में शामिल होने के बाद से रामनिवास रावत सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की पुष्टि करने में हिचकिचा रहे थे. विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पदभार ग्रहण करने वाले सीएम यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 30 विधायकों को शामिल किया. रावत के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल की संख्या 31 हो गई है. बता दें कि एमपी सरकार की कैबिनेट में में कुल 34 मंत्री बन सकते हैं.

कैबिनेट बनने पर मिली बधाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक राम निवास रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई दी है. CM ने कहा कि मंत्रिमंडल में नए सदस्य का आगमन हुआ है. रावत सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे सक्रिय हैं, वे चंबल अंचल के श्योपुर जैसे विकास की संभावना वाले जिले को प्रभावी प्रतिनिधित्व प्रदान कर रहे हैं. कैबिनेट मंत्री होने के नाते उनके अनुभव का लाभ पूरे मंत्रिमंडल और सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...