19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना की डबल स्पीड, अस्पतालों में मरीज और संक्रमण दर 10 दिन...

कोरोना की डबल स्पीड, अस्पतालों में मरीज और संक्रमण दर 10 दिन में दोगुने

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं. यहां संक्रमण दर 15 फीसदी के करीब पहुंच गई है. यह पिछले 6 महीनों में सबसे उच्चतम स्तर पर है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 10 दिनों में संक्रमण दर दोगुनी हो गई है. कोरोना के नए केस पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा हो गए हैं. एक्टिव केस की संख्या ने 8 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार तक दिल्ली में 8045 एक्टिव मरीज हैं.

दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 14.97 फीसदी हो गई है. इससे पहले 22 जनवरी को संक्रमण दर 16.36 फीसदी थी. पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोरोना के 2423 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो 3 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 3 फरवरी को 2668 केस दर्ज हुए थे.

अगस्त के महीने में कोरोना के 3771 एक्टिव मरीज़ बढ़े हैं. दिल्ली में 1 अगस्त को 4274 एक्टिव केस थे, जो 7 अगस्त में बढ़कर 8045 हो गए हैं. संक्रमण दर 10 दिन में लगभग दोगुनी हो गयी है. 29 जुलाई को संक्रमण दर 7.36% थी, जो 7 अगस्त तक बढ़कर करीब 15% हो गयी है.

अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े पर नजर डालें तो 2.73%(29 जुलाई) से बढ़कर 4.93%(7 अगस्त) हो गया है. पिछले 10 दिन में ही कन्टेनमेंट जोन की संख्या 173 से बढ़कर 228 हो गयी है. दिल्ली में कोरोना से पिछले 10 दिनों में 22 लोगों ने जान गंवाई है.

देशभर में आए कोरोना के मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,167 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, 15,549 लोग ठीक हुए हैं. देश में एक्टिव केस बढ़कर 1 लाख 35 हजार 510 हो गए हैं. वहीं, संक्रमण दर 6.14% हो गई है.

एक्टिव केस की बात करें तो देश में सक्रिय कोविड मामले 1 लाख 34 हजार 933 से बढ़कर 1,35,510 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में 4 करोड़ 41 लाख 61 हजार 899 मामले आ चुके हैं. वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5 लाख 26 हजार 730 हो गई हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...