17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलCWG: ना कोच-ना पैसे.. फिर भी लॉन बॉल्स में भारत की बेटियों...

CWG: ना कोच-ना पैसे.. फिर भी लॉन बॉल्स में भारत की बेटियों ने कैसे जीत लिया गोल्ड मेडल

Published on

नई दिल्ली,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है, शुरुआती पांच दिन में देश के नाम अभी तक 13 मेडल्स हो चुके हैं. इसमें एक सबसे खास पल मंगलवार को आया, जब लॉन बॉल्स इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल मिला. भारतीय महिला टीम ने ये इतिहास रचा, क्योंकि इस इवेंट में पहली बार हुआ जब भारत को कोई मेडल मिला हो और वह भी सीधा गोल्ड मेडल ही मिला.

भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात दी. भारत की बेटियां लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी साकिया जिन्होंने देश का नाम रोशन किया, उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं था क्योंकि ना तो इनके पास कोई फंड था और ना ही कोई कोच. यानी सबकुछ अपनी मेहनत से किया गया.

चारों ही महिलाएं अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं, सभी का बैकग्राउंड काफी सिंपल है लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने यहां इतिहास रचा. जब गोल्ड मेडल जीता उसके बाद इस टीम ने आजतक से बात की, उन्होंने अपने अनुभव को बताया.

प्लेयर्स ने बताया कि जो मेहनत हमने की और जो सोचा था, वह हमने हासिल कर लिया है. कई महीनों से हम इसके लिए लगे हुए थे. 2010 से शुरू हुआ ये सफर कैसे कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचा, इसपर टीम इंडिया ने कहा कि हम लोग अलग-अलग लेवल पर खेलते रहे, हमने कई मेडल भी जीते हैं. लेकिन हमारा लक्ष्य था कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल लाना है.

चार साल से टीम के पास कोच नहीं
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के बाद से ही महिला टीम के पास कोई कोच नहीं है. यानी पिछले चार साल से वह खुद के दम पर ही तैयारियों में जुटी थीं और अब चार साल बाद यानी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह मेहनत सफल आई और भारत के नाम गोल्ड मेडल हुआ.

लॉन बॉल्स को कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बने हुए 92 साल हो गए हैं, भारत ने पहली बार इसमें कोई मेडल जीता है. देश में करोड़ों लोगों को इस गेम का नाम, मतलब कुछ नहीं पता था लेकिन जब इतिहास रचा गया है तो हर कोई इसको लेकर उत्सुक है.

महिला टीम की चारों सदस्यों को काफी कम ही लोग जानते हैं, इनमें लवली चौबे झारखंड से आती हैं जो पुलिस कॉन्स्टेबल हैं. नयनमोनी साकिया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी करती हैं, पिंकी दिल्ली के एक स्कूल में टीचर हैं. जबकि रूपा रानी झारखंड में जिला खेल अधिकारी हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...