19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलCWG: सुशीला देवी ने जूडो में सिल्वर मेडल किया अपने नाम, 5...

CWG: सुशीला देवी ने जूडो में सिल्वर मेडल किया अपने नाम, 5 मिनट भी नहीं चला फाइनल मुकाबला

Published on

बर्मिंघम,

जूडो के 48 किलोग्राम फाइनल में भारत की सुशीला देवी लिकमाबाम को हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा, फाइनल में सुशीला का सामना साउथ अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई से था, जिन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया. दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला 4 मिनट 25 सेकेंड तक चला. सुशीला ने सेमीफाइनल में मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को इपपोन से हराया था. उससे पहले सुशीला ने क्वार्टर फाइनल में मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया था.

27 साल की जुडोका सुशीला देवी इससे पहले भी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी थीं, वह 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में इस इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने में कामयाब रही थीं. इसके साथ ही सुशीला देवी कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं.

सुशीला का जन्म एक फरवरी 1995 को हुआ था और वह मणिपुर की रहने वाली हैं. सुशीला को बचपन से ही जूडो का शौक था क्योंकि उनका परिवार इस खेल से जुड़ा रहा हैच टोक्यो ओलिंपिक 2020 में सुशील भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती खिलाड़ी थी. सुशीला दिग्गज बॉक्सर एमसी मेरीकॉम को अपना आदर्श मानती हैं.

जूडो के खिलाड़ियों को ‘जुडोका’ कहा जाता है. जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग की जाती है जिसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं. इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता, इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है. सुशीला देवी ने इपपोन के जरिए ही सेमीफाइनल में जीत हासिल की थी.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...