11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यएक हाथ में सिलेंडर, दूसरे में माइक... नए भारत के 'नए गांधी',...

एक हाथ में सिलेंडर, दूसरे में माइक… नए भारत के ‘नए गांधी’, जो पंजाब में लड़ रहे लोकसभा चुनाव

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कई बड़े-बड़े नेता इस चुनाव में किस्मत आजमां रहे हैं, तो इन नेताओं को टक्कर देने के लिए कुछ आम लोग भी चुनावी मैदान में उतर आए है। इन आम लोगों में एक नाम है शाम लाल गांधी का। जो अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। वो अमृतसर के सियासी रण में बीजेपी के टी. एस. सिंधू, आप के कुदलीप धालीवाल और कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। शाम लाल ई रिक्शा चालक है। वो अपने ई रिक्शा में ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

शाम लाल के प्रचार का अंदाज निराला
ये रिक्शा ही शाम लाल की इकलौती संपत्ति है। अपना चुनाव निशान सिलेंडर को लेकर वो इन ई रिक्शा पर ही लिए घूमते हैं। शाम लाल के एक हाथ में माइक तो दूसरे हाथ में सिलेंडर होता है। शाम लाल इस दौरान सवारियों भी उठाते हैं और लोगों से वोट भी मांगते हैं। वो हाथ में पकड़े हुए माइक से जहां भी जाते हैं लोगों से वोट की अपील करते हैं। शाम लाल की वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है को चुनावी मैदान में उतरे हो। इससे पहले भी वो विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

कौन हैं शाम लाल गांधी
यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले शाम लाल गांधी रोजी रोटी कमाने के लिए अमृतसर आए थे। मगर अब यहीं के होकर रह गए है। शाम लाल गांधी की उम्र 41 साल है। पेशे से वो ई रिक्शा चालक है। गांधी पढ़े लिखे नहीं हैं फिर भी वो कई चुनावी मैदानों में उतर चुके हैं। 2022 में अमृतसर पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वो 2012 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...