11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराष्ट्रीयहिंसा के हफ्तों बाद जागा निष्क्रिय महिला आयोग, मणिपुर पहुंचा डेलीगेशन, पीड़ितों...

हिंसा के हफ्तों बाद जागा निष्क्रिय महिला आयोग, मणिपुर पहुंचा डेलीगेशन, पीड़ितों से मिलेगा

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो जब सामने आया, तो राष्ट्रीय महिला आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठे, जिसके बाद आजतक से बात करते हुए NCW चीफ रेखा शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया था कि आयोग की तरफ से कोई भी टीम मणिपुर नहीं भेजी गई, लेकिन अब NCW ने अपना डेलीगेशन मणिपुर भेजा है.

रेखा शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय डेलीगेशन मणिपुर पहुंच गया है. ये डेलीगेशन हिंसा प्रभावित दोनों पक्षों की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करेगा. शुक्रवार को NCW चीफ रेखा शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया था कि यौन उत्पीड़न और रेप पीड़ित महिलाओं से बातचीत करने के लिए कोई डेलीगेशन नहीं भेजा है.

इंडिया टुडे ने NCW की निष्क्रियता को उजागर किया था और बताया था कि वह 12 जून को उसे भेजी गई यौन उत्पीड़न-बलात्कार मामलों की विस्तृत शिकायत पर कार्रवाई करने में कैसे विफल रही. हालांकि आजतक रेखा शर्मा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर उन्होंने बीते तीन महीने में तीन बार प्रशासन से संपर्क किया था लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 12 जून को शिकायत मिली थी, लेकिन आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. चार मई का वीडियो 19 जुलाई को ऑनलाइन वायरल हुआ. इस पर रेखा शर्मा ने कहा है कि आयोग को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी और वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की है और इस मामले पर प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा.

हालांकि, राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को लेकर उन्हें अन्य शिकायतें भी मिली थी, जिसके बाद उसने मणिपुर प्रशासन से तीन बार संपर्क किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. शर्मा ने उन पत्रों को भी शेयर किया, जो राज्य सरकार को भेजे गए थे.
उन्होंने कहा कि हमने इनकी प्रामाणिकता का सत्यापन करना पड़ेगा. ये शिकायतें सिर्फ मणिपुर से नहीं थी, इनमें से कुछ भारत की भी नहीं थी. हमने प्रशासन से संपर्क किया लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. इसके बाद हमने बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर स्वत: संज्ञान लिया. ये पत्र 18 मई, 29 मई और 19 जून को लिखे गए थे.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...