11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यकुत्ते को लगाई फांसी, गाजियाबाद में बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो...

कुत्ते को लगाई फांसी, गाजियाबाद में बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया। इसमें एक कुत्ते को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और जांच के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके में रहने वाले एक शख्स ने मुख्यमंत्री पोर्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस को एक ट्वीट किया। साथ में एक वीडियो भी वायरल किया, जिसमें बताया गया कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक बेजुबान जानवर को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया है।

वीडियो का संज्ञान पुलिस अधिकारियों ने लिया और थानाध्यक्ष को जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वायरल वीडियो में 2 लोग एक काले कुत्ते को लोहे की जंजीर में बांधकर फांसी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बेजुबान जानवर को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया। इसका इलाके में रहने वाले ही एक शख्स ने ट्वीट भी किया है।

मालिक ने बीमारी के कारण कर दी हत्या
वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इसकी गहन जांच की तो पता चला कि मामला 6 महीने पुराना है। कुत्ते के मालिक ने ही उसे फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा है। पूछताछ की गई तो कुत्ते के मालिक ने बताया कि उसे गंभीर बीमारी थी, जो ठीक नहीं होने वाली थी। इसलिए उसने ऐसा किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुत्ते के मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...