11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीति'एक-एक किलो मटन घरों तक पहुंचाया, फिर भी हम चुनाव हार गए...',...

‘एक-एक किलो मटन घरों तक पहुंचाया, फिर भी हम चुनाव हार गए…’, गडकरी ने सुनाया किस्सा

Published on

नागपुर,

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी साफगोई और मुखर बोलने के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने खुद का चुनावी किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे वे एक-एक किलो मटन बांटने के बाद भी चुनाव हार गए थे. उन्होंने कहा कि वोटर बहुत होशियार हैं, वे माल सबका खाते हैं और वोट उसी को देते हैं, जिसे उन्हें देना होता है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया, लोग चुनाव में पोस्टर लगाकर, खिला-पिलाकर जीत के आते हैं. लेकिन इसमें मेरा विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा, मैंने कई चुनाव लड़े हैं. मैं सब प्रयोग कर चुका हूं. मैंने एक बार एक प्रयोग किया था और एक-एक किलो सावजी मटन घरों में पहुंचाया. लेकिन हम चुनाव हार गए.

वोटर बहुत होशियार हैं- गडकरी
गडकरी ने कहा, लोग बहुत होशियार हैं. लोग बोलते हैं, जो दे रहा है, उसका खा लो. अपने बाप का ही माल है. लेकिन वोट उसी को देते हैं, जिसे देना होता है. उन्होंने कहा, जब आप अपने लोगों में विश्वास पैदा करते हो, तभी वे तुम पर विश्वास करते हैं और उसे कोई भी पोस्टर बैनर की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे वोटर को किसी भी लालच की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उसको आप पर विश्वास होता है और यह लोंग टर्म है कोई शार्ट टर्म नहीं है.

गडकरी ने कहा, होर्डिंग्स लगाने या मटन पार्टी देने से कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता. जनता का विश्वास और प्यार बनाएं. चुनाव के दौरान प्रलोभन दिखाने के बजाय लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करें.

नितिन गड़करी ने कहा, लोग कहते हैं सर MP का टिकट दे दो. अगर नहीं तो MLA का टिकट दे दो. नहीं तो MLC बना दो. ये नहीं तो आयोग दे दो, ये सब भी नहीं तो मेडिकल कॉलेज दे दो. मेडिकल कॉलेज नहीं तो इंजीनियरिंग कॉलेज या फिर Bed कालेज दे दो. यह भी नहीं हुआ तो प्राइमरी स्कूल दे दीजिए. इससे मास्टर की आधी पगार हमें मिल जाएगी. लेकिन इससे देश नहीं बदलता.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...