7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeमशहूर एक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क पर मिला शव, पैसों...

मशहूर एक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क पर मिला शव, पैसों की तंगी से थे परेशान

Published on

एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. 70 और 80 के दशक में सुपरस्टार कमल हासन की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले करने वाले, मशहूर तमिल एक्टर मोहन का निधन हो गया है. एक्टर का निधन रहस्मयी परिस्थितियों में हुआ है. मोहन मदुरै की सड़कों पर मृत पाए गए हैं.

60 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
मोहन 60 साल के थे. उनकी मौत बेहद खराब परिस्थितों में हुई है. बताया जा रहा है कि एक्टर का शव मदुरै के तिरुपरंगुंद्रम की सड़कों पर पड़ा मिला है. ये भी कहा जा रहा है कि एक्टर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी. वो कुछ समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे थे और गुजारा करने के लिए वहां भीख मांगते थे.

सड़क पर मृत पाए गए मोहन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने 31 जुलाई को मोहन को सड़क पर मृत पड़ा देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शव को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था. इसके बाद उनके परिवार वालों को उनकी मौत की खबर दी गई. फिलहाल, पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है और कहा जा रहा है कि मोहन की मौत खराब स्वास्थ्य के कारण हुई है. एक्टर की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है. फैंस और सेलेब्स भी एक्टर की मौत से सदमे में हैं और उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं.

कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे मोहन
मोहन तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार किए जाते थे. उन्हें अक्सर सपोर्टिंग रोल्स में कास्ट किया जाता था. वो तमिल फिल्मों में अपनी शॉर्ट अपीयरेंस के लिए जाने जाते थे. कमल हासन की फिल्म ‘अपूर्व सगोथारार्गल’ में काम करके उन्हें फेम मिला था. फिल्म में उन्होंने कमल हासन के दोस्त की भूमिका निभाई थी. इसके बाद वह ‘अधिसया मणिथारगल’ और ‘नान कदवुल’ समेत कुछ फिल्मों में दिखाई दिए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...